Hanuman Chalisa

Flax Seed For Hair : जानिए बालों के लिए अलसी के यह 5 बेहतरीन फायदे

Webdunia
अलसी का प्रयोग कोलेस्ट्रॉल कम करने के साथ ही त्वचा और खूबसूरती के लिए भी किया जाता है। लेकिन यह अलसी आपके बालों को खूबसूरत और मजबूत बनाने में भी बेहद फायदेमंद है। जानिए बालों के लिए अलसी के यह 5 फायदे - 
 
1 विटामिन ई से भरपूर अलसी आपके बालों को पोषण देने के साथ ही बालों की लंबाई को बढ़ाने में भी बहुत मददगार है। इसके तेल का प्रयोग बालों में वृद्धि‍ के लिए बढ़ि‍या विकल्प है।
 
2 अलसी या इसके तेल का प्रयोग बालों की जड़ों को पोषण देता है। इसका लगातार प्रयोग करना बालों की गुणवत्ता को सुधारकर खूबसूरती प्रदान करने में बेहद कारगर साबित हो सकता है।
 
3 अलसी का प्रयोग कर आप बालों को टूटने, दो मुंहे होने और अन्य कई तरह की समस्याओं से बचाए रख सकते हैं। अगर आप रूखे और बेजान बालों की समस्या से जूझ रहे हैं, तो अलसी आपके बालों के लिए वरदान साबि‍त होगी।
 
4 बालों का लगातार झड़ना हो या फिर सिर की त्वचा और बालों में रूसी की समस्या, अलसी का पैक या अलसी का तेल प्रयोग करना आपकी इस समस्या से निजात दिलाने में मदद करता है।
 
5 अलसी ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर है जो बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के साथ ही उन्हें लचकदार बनाए रखने में मदद करता है और टूटने से बचाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

World Environment Day Essay: विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष निबंध

पर्यावरण दिवस पर सबसे अच्छी कविता: धरती की पुकार

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

अगला लेख