Hanuman Chalisa

फूलों से महकाएं अपनी सेहत.... अपनाएं फ्लॉवर थैरेपी

Webdunia
फूल न केवल हमारे वातावरण को महकाते हैं, बल्कि इनके जरिए कई तरह की शारीरिक, मानसिक और सौंदर्य समस्याओं को हल किया जा सकता है। जी हां, फूलों से हर समस्या का समाधान संभव है, फ्लॉवर थैरेपी द्वारा। अगर आप नहीं जानते, तो हम बता रहे हैं, फ्लॉवर थैरेपी से कैसे होता है स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान। जानने के लिए जरूर पढ़ें यह 7 फ्लॉवर थैरेपी टिप्स -  
 
1 गुलाब की पत्ति‍यों को दूध में उबालकर नियमित रूप से पीने पर, कब्ज की समस्या समाप्त हो जाती है और इससे सौंदर्य में भी वृद्ध‍ि होती है। गुलाब की पत्तयिों को दूध में पीसकर चेहरे पर लगाने से निखार आता है, और होंठों को गुलाबी करने के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है।
 
2 सूरजमुखी के फूलों को नारियल तेल में मिलाकर कुछ दिनों तक धूप में रखें। अब इस तेल का प्रयोग शरीर की मालिश के लिए करें। इस प्रयोग से त्वचा संबंधी रोग समाप्त हो जाते हैं।
 
3 दांत दर्द या मसूढ़ों में सूजन होने पर जूही के पत्तों को चबाकर, देर तक इसका रस मुंह में रहने दें और कुछ समय बाद थूक दें। ऐसा करने से दांत संबंधी सभी बीमारियां खत्म हो जाती हैं।
 
4 गुड़हल के लाल फूलों का प्रयोग डाइबिटीज और हार्ट संबंधी समस्याओं में किया जाता है। इसके लिए इसे पीसकर मिश्री के साथ खाने से लाभ होता है। इसके अलावा महिलाओं के मासिकधर्म की समस्या में भी यह कारगर उपाय है। साथ ही नारियल तेल में इस फूल को डालकर रखने पर इस तेल का प्रयोग बालों को काला और चमकदार बनाने में किया जाता है।
 
5 मुंह में छाले हो जाने या छिल जाने पर चमेली की पत्त्‍िायों का प्रयोग किया जाता है। चमेली की पत्ति‍यों को चबाने से मुंह के छाले बहुत जल्दी ठीक हो जाते हैं। इसके अलावा सुबह के समय चमेली के फूलों को आंखों पर रखने से आंखों की रौशनी बढ़ती है।
 
6 सौ ग्राम गेंदे के फूल लेकर बीज वाले हिस्से को बारीक काट लें। अब इसे सौ ग्राम शक्कर और 500 मिली पानी के साथ पकाएं। इस प्रयोग से शरीर में ताकत आती है और ताजगी बनी रहती है।
 
7 चंपा, चमेली और जूही के फूलों को नारियल के तेल में उबालकर रखें। अब इस तेल से शरीर की मालिश करें। इससे शरीर में चुस्ती बनी रहती है। साथ ही इस तेल को बालों में लगाने से बाल काले और मुलायम बने रहते हैं।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

अगला लेख