Hanuman Chalisa

बरसात का मौसम पैरों के लिए मुश्किलें ले आता है, जानिए इस मौसम में पैरों को तारोताजा और निरोगी रखने के 6 टिप्स

Webdunia
मानसून का मौसम है तो बारिश कभी भी आएगी ही, ऐसे में आप अपने शरीर, कपड़ों और जूतों को तो जैसे-तैसे बचा लेते हैं, लेकिन अपने पैरों को बारिश के पानी, नमी और कीचड़ से हर समय बचा पाना लगभग नामुमकिन सा हो जाता है। ऐसे में इस मौसम पैरों का ज्यादा देर तक नमी में और गीला रहना आम बात हो जाती है। जिससे इस मौसम में लोगों को पैरों में सूजन, फोड़े-फुंसियां आदि समस्याएं आती हैं। ऐसे में मानसून के इस मौसम में जरूरी है कि आप अपने पैरों की ज्यादा देखभाल करें।
 
आइए जानें इस मौसम में पैरों की खास देखभाल के आसान टिप्स :
 
1. अपने पैरों को रोजाना दिन में तीन बार अवश्य धोएं। पैरों को गुनगुने साबुन वाले पानी से साफ करें। इसके बाद उन्हें ठंडे पानी से धोएं। पैरों को सूखे तौलिए से सुखाने के बाद फुट क्रीम लगाकर मसाज भी दें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पैर मैले न रहें।
 
2. यदि आप घर पर ही पैडीकेयर (पैडीक्योर) कर रहे हैं तो आपको यह ध्यान रखना होगा कि आप जो उत्पाद इस्तेमाल कर रहे हैं वे आपके पैरों को सूट कर रहे हैं या नहीं। पैरों को स्टोन से अच्छे से रगड़कर साफ करना चाहिए। उंगलियों के बीच में विशेष सफाई करें।
 
3. एड़ियों को भी रगड़कर साफ करें। उम्दा क्वालिटी के फुट स्क्रबर का इस्तेमाल करना चाहिए। सोने से पहले अच्छे से पैर धो कर ही बिस्तर पर जाएं।
 
4. नाखून ज्यादा लंबे ना रखें। लंबे नाखून भी कई बीमारियों को न्यौता देते हैं। नाखूनों में गंदगी जमा हो तो बैक्टीरिया को निमंत्रण देते हैं।
 
5. कभी ऐसा लगे कि पैरों में सूजन आ रही है तो फिटकरी के गर्म पानी में करीब 15 से 20 मिनट तक पैरों को डुबोकर रखें। यदि पैरों में ज्यादा सूजन हो तो एक सप्ताह में करीब 3 या 4 बार अवश्य ऐसा कर लें। इससे निश्चित ही पैरों की सूजन को आराम मिलेगा। यदि ज्यादा दिन तक आराम न हो तो डॉक्टर की सलाह लें।
 
6. ज्यादा देर तक बारिश के पानी में पैर रहने से मोटे-मोटे दाने निकल आते हैं। यह देखने में छोटे लगते हैं लेकिन मांस के अंदर गांठ बन जाती है तो काफी दर्द देते हैं। पैर नीचे रखने में यह बहुत ज्यादा चुभते हैं। फोड़े फुंसियों की शुरूआत होते ही डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
 

 
ALSO READ: क्या आपके हाथों का रंग, चेहरे के रंग से मेल नहीं खाता? तो आजमाएं आसान से 5 घरेलू उपाय

ALSO READ: दोमुंहे बालों से छुटकारा पाना चाहती हैं, तो ये 4 तरीके अपनाएं

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Chhatrapati Shivaji Maharaj: 6 जून: श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस पर विशेष

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और थीम, जानें कौन कर रहा है मेजबानी?

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

अगला लेख