जानिए कौन-सा फल कब खाना चाहिए

Webdunia
स्वास्थ्य और सेहत के लिहाज से फलों का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है। फलों से हमें उर्जा और आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त होते हैं इसलिए प्रतिदिन फलों को अपनी डाइट में शामिल करना बेहद लाभदायक होता है। लेकिन इसके लिए यह जानना जरूरी है, कि कौन से फल को, कब खाया जाना चाहिए और कब नहीं - 
 
1 आम - आम का प्रयोग कभी भी किया जा सकता है। लेकिन भोजन से 1 घंटा पहले या बाद में इसका सेवन करें तो बेहतर होगा। इसकी तासीर गर्म होती है, जिसके कारण दूध मिलाकर इसका जूस बनाया जाता है और इस तरह से यह अधि‍क लाभदायक होता है। 

2  मौसंबी -  मौसंबी से आपको भरपूर उर्जा मिलती है, और इसमें ग्लूकोज भी होता है। मौसंबी का सेवन दोपहर में करना चाहिए। धूप में जाने से पहले या धूप में से आने के कुछ समय बाद मौसंबी का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। यह पानी की कमी दूर करती है और डिहाइड्रेशन की परेशानी से निजात दिलाती है।
 
3  संतरा - विटामिन-सी से भरपूर संतरा सुबह और रात के वक्त संतरा नहीं खाना चाहिए। संतरे का सेवन खाना खाने के 1 घंटा पहले या खाने के 1 घंटे बाद ही करें। विटामिन सी, प्रोटीन, मिनरल्स से भरा संतरा भोजन के पहले खाने पर भूख बढ़‍ती है, और बाद में यह भोजन के पाचन में सहायक होता है।

 केला - ग्लूकोज और उर्जा से भरपूर केला आपकी भूख को कम करने में मदद करता है। खाना खाने के पहले केला खाने पर आपका पेट भर जाता है, और आप कम भोजन कर पाते हैं। वहीं भोजन के बाद केले का सेवन पाचन में मदद करता है।

 
5  अंगूर - अंगूर शरीर में नमी बनाए रखने और पानी के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। इसका प्रयोग धूप में जाने से पहले या बाद में करना ही लाभप्रद होता है। भोजन करने और अंगूर खाने के समय में अंतर होना बेहद आवश्यक है।

 नारियल - नारियल खाना और नारियल पानी पीना सेहत और सौंदर्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नारियल पानी को कभी भी पिया जा सकता है, यह हर तरीके से बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन कोशिश करें कि इसे खाली पेट नहीं पिएं ।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

डायबिटीज के मरीजों में अक्सर पाई जाती है इन 5 विटामिन्स की कमी, जानिए क्यों है खतरनाक

दीये की रोशनी में पढ़कर किया आविष्कार, बाल वैज्ञानिक पूजा पाल ने जापान में लहराया तिरंगा

क्या मर्द का दर्द, दर्द नहीं! कोल्डप्ले कॉन्सर्ट विवाद से सामने आया समाज का दोगलापन

बॉडी पर तिल क्यों निकलता है? जानिए इसके पीछे छुपे साइंटिफिक और स्किन से जुड़े राज

क्या होता है तुगलकी फरमान? जानिए कहां से आया यह शब्द

सभी देखें

नवीनतम

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

35 की उम्र के बाद रोजाना करें कपालभाति, जानिए इसके 5 बेहतरीन हेल्थ बेनिफिट्स जो आपको जवां और फिट बनाएंगे

रोने के बाद क्या सच में आंखें हो जाती है स्वस्थ? जानिए इसके पीछे का साइंटिफिक सच

कहीं आप भी 'सैयारा' की वाणी जैसी भूलने की बीमारी के शिकार तो नहीं? जानिए 20 से 25 की उम्र में अल्जाइमर के शुरुआती संकेत

ऐसी सोच से सावधान रहना लड़कियों! अनिरुद्धाचार्य की बेपर्दा नीयत, बदजुबानी ने उघाड़ दिए कितने काले मकसद