Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Good Food : बार-बार मूड होता है खराब, तो Happy रहने के लिए खाएं ये 7 फूड

हमें फॉलो करें Good Food : बार-बार मूड होता है खराब, तो Happy रहने के लिए खाएं ये 7 फूड
एक वक्त था जब मूड खराब होता था तो मूड को ठीक करने के कई सारे रास्ते थे। लेकिन कोविड-19 के बाद से सभी रास्ते लगभग बंद हो चुके हैं। इस वक्त सभी अपने-अपने घरों में कैद है। वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। हालांकि काम के बाद भी घर में ही रहना है। कई बार घर में कुछ नहीं करते हैं तब भी मूड खराब हो जाता है, कुछ अच्छा नहीं लगता है, मन चिड़चिड़ा हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं खुश रहने का रास्ता पेट से जरूर जाता है। जी हां, अगर आपका मूड बार-बार खराब हो जाता है तो अपने भोजन में कुछ चीजें है उन्हें जरूर शामिल करें, जिससे आपका मूड हमेशा अच्छा रहेगा।
 
 
आइए जानते हैं क्या खाना चाहिए -
 
डार्क चॉकलेट- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण तनाव को कम करने में मदद करते हैं। इसे खाने से हैप्पीनेस हॉर्मोन्स बढ़ते हैं। अगर डिप्रेशन का शिकार है तो डार्क चॉकलेट जरूर खाना चाहिए। साथ ही इसे खाने से हृदय भी अच्छा रहता है।
 
कॉफी- इसमे कैफीन की मात्रा अधिक होती है। मूड खराब होने पर इसका सेवन किया जा सकता है। हालांकि एक सीमित मात्रा में ही इसे लेना चाहिए। क्योंकि कैफीन के अधिक सेवन से आपको अनिद्रा की समस्या भी हो सकती है।
 
केला- इसमें मौजूद विटामिन बी-6, पोटैशियम, मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते हैं। इसे खाने से मन, खुश हो जाता है, मूड फ्रेश हो जाता है। आप चाहे तो सुबह दूध के साथ इसका सेवन कर सकते हैं। इससे दिनभर आपका मूड अच्छा रहेगा।
 
 
अखरोट- अखरोट में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड और मैग्नीशियम होता है। अखरोट के सेवन से सेरोटोनिन की मात्रा बढ़ती है जिससे आपका हैप्पीनेस लेवल भी बढ़ता है। हर दिन सुबह 2 अखरोट जरूर खाना चाहिए। यह तनाव दूर करने का सबसे अच्छा स्त्रोत है।
 
ओट्स- ओट्स में ग्लाइसेमिक इंडेक्स को कम कर सकते हैं। जिससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। मूड खराब होने पर एक कटोरे दूध में मिक्स करके खालें। इसमें मौजूद मिनरल्स सेलेनियम भी थायरॉयड ग्लैंड मूड को नियंत्रित करने में मदद करता है।
 
ग्रीन टी- ग्रीन टी स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद अच्छी होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एमिनो एसिड भरपूर मात्रा में होता है। इसका सेवन करने से आपका मूड अच्छा हो जाता है।
 
शकरकंद- जी हां इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। इसके सेवन से सेरोटोनिन लेवल बढ़ता है जो आपके मूड को अच्छा करने में मदद करता है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टाइफाइड और कोरोना में कैसे करें अंतर जानिए Experts से