Hanuman Chalisa

क्‍या यह सच है... ज्‍यादा ‘नींद’ से हो सकता है ‘सिर में दर्द’

Webdunia
आखिर क्‍या है सिर में दर्द होने का कारण?

डॉक्‍टर मानते हैं कि ज्‍यादा देर सोने से शरीर में सिरोटिन के स्‍तर में उतार-चढ़ाव होता है, जो खासकर सोते समय में ही होता है। इस वजह से आपको सिर में दर्दमहसूस हो सकता है।

स्‍लीप एप्‍निया: यह एक प्रकार की अवस्‍था है जो सोने के दौरान होती है। इसमें सांस लेने का दौर कुछ सेकंड रुक कर कुछ मिनट तक का हो जाता है जिससे शरीर में पर्याप्‍त ऑक्‍सीजन नहीं पंहुच पाती और इससे सिर दर्द शुरु हो जाता है।

अवसाद: जो लोग अवसाद से घिरे रहते हैं वह ज्‍यादा सोते हैं। वह दिमाग जो हतोत्साहित और उदास रहता है उन्‍हें सिर्फ नींद में ही राहत मिलती है। लेकिन कम शारीरिक गतिविधि की वजह से गर्दन और सिर में दर्द हो सकता है।

कमर दर्द: अगर आपको पीठ में दर्द की शिकायत रहती है तो लंबे समय तक सोना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। दरअसल, जब आप लंबे समय तक पीठ के बल लेटते हैं तो आपकी मांसपेशियों में एक स्टिफनेस आती है, जिससे आपको पीठ में दर्द का अहसास होता है। इसलिए अगर आपको पीठ में दर्द रहता है तो आप अपनी दिनचर्या ऐसी रखें, जिसमें आप ज्यादा एक्टिव हों और उतना ही सोएं जितना वास्तव में आपके लिए आवश्यक है।

क्‍या है उपचार?
हर इंसान के लिए केवल 8 घंटो तक सोना ही ठीक है। कोशिश करें कि हमेशा अलार्म लगा कर ही सोएं और उससे ज्‍यादा सोने की कोशिश न करें।

दोपहर में 2-3 घंटे से ज्‍यादा नहीं सोना चाहिए। रात में सोने से 4-6 घंटे पहले कैफीन, शराब और मसालेदार भोजन नहीं करना चाहिए।

हमेशा एक अच्‍छा और आरामदेह बिस्‍तर ही चुने, जिससे सोते समय कोई दिक्‍कत न हो। बिस्‍तर पर कभी भी चाय पानी या भोजन ना करें।

सोने से पहले सारी टेंशन को बाहर ही छोड़ कर आएं। सोने से पहले कोई मधुर संगीत सुने या फिर कुछ मिनट ध्‍यान लगाएं जिससे नींद गहरी और अच्‍छी आए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Chhatrapati Shivaji Maharaj: 6 जून: श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस पर विशेष

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और थीम, जानें कौन कर रहा है मेजबानी?

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

अगला लेख