Hanuman Chalisa

मिनटों में बंद हो जाएगा सिर दर्द, बस इस चीज का करें सेवन

Webdunia
headache home remedies
सिर दर्द एक आम समस्या है और आज के समय में खराब लाइफस्टाइल व लंबे समय तक स्क्रीन के आगे बैठने से सिर दर्द की समस्या काफी बढ़ जाती है। कई बार सिर दर्द इतना ज्यादा हो जाता है कि आप कुछ काम ही नहीं कर पाते हैं। साथ ही सिर दर्द की समस्या के कारण कई लोगों को माइग्रेन भी हो जाता है। कई लोग सिर दर्द की समस्या के कारण दवा लेते हैं लेकिन ज्यादा दवा आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। ऐसे में आप घर बैठे भी सिर दर्द की समस्या से राहत पा सकते हैं। चलिए जानते हैं इन घरेलु उपाय को...
 
1. सेब पर नमक डालकर खाएं: अगर आप सिर दर्द की समस्या से परेशान हैं तो आप सेब पर नमक डालकर खा सकते हैं। सिर दर्द से राहत पाने के लिए यह उपाय बेहद कारगर है। इस घरेलु उपचार की मदद से आपको कुछ ही देर में सिर दर्द कम हो जाएगा और आपको राहत मिलेगी। 
 
2. एक्यूप्रेशर का प्रयोग करें: सिर दर्द को कम करने के लिए आप एक्यूप्रेशर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सिर दर्द होने पर आप अपनी दोनों हथेलियों को सामने की तरफ ले आइए और फिर एक हाथ से दूसरे हाथ के अंगूठे और इंडेक्स फिंगर के बीच की जगह पर हल्के हाथ से मसाज करें। यह प्रोसेस दोनों हाथों में 2-4  मिनट तक करें। ऐसा करने से आपको सिरदर्द से तुरंत आराम मिलेगा।
3. गर्म पानी में नींबू रस: सिर दर्द से राहत पाने के लिए आप गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं। आप एक ग्लास पानी को उबालें और उसमें 2-3 चम्मच नींबू का रस मिला दें। इसके सेवन से आपको सिर दर्द से बहुत जल्द राहत मिलेगी। साथ ही आपके सिर से भारीपन भी कम होगा।
 
4. तुलसी व अदरक: तुलसी और अदरक दोनों की हर्ब का काम करते हैं और कई हेल्थ प्रॉब्लम से राहत देते हैं। सिर दर्द को कम करने के लिए आप तुलसी व अदरक का रस पी सकते हैं। इसके लिए आप 1 ग्लास पानी में 4-5 तुलसी पत्ती और अदरक का काटकर पानी में उबालना है। इसके सेवन से आपको सिर दर्द से जल्द राहत मिलेगी। 
5. लौंग के तेल से मालिश: सिर दर्द को दूर करने के लिए आप लौंग के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सिर दर्द होने पर या रात को सोने से पहले आप लौंग के तेल से अपने सिर की मालिश कर सकते हैं। इससे आपका स्ट्रेस भी कम होगा और सिर दर्द की समस्या से राहत मिलेगी। 
 
6. ज्यादा पानी पिएं: पानी की कमी या डिहाइड्रेशन के कारण भी आपको सिर दर्द की समस्या होती है। सिर दर्द होने पर साधारण तापमान का पानी पिएं। ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें जिससे आपको सिर दर्द की समस्या से राहत मिलेगी। 
ALSO READ: वजन बढ़ाने के लिए अपने रूटीन में शामिल करें ये 5 आदतें

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

अगला लेख