मूंगफली में बादाम वाले गुण है मौजूद, जानिए रोजाना इसे खाने के चमत्कारी फायदे

Webdunia
जो लोग रोजाना मुठ्ठीभर बादाम खाने का खर्चा नहीं उठा पाते, वे लोग मूंगफली खाते है। जी हां, मूंगफली को गरीबों का बादाम कहना गलत नहीं होगा। आखिर मूंगफली में बादाम की तरह ही गुण मौजूद होते है। मूंगफली में ऐसे कई पौष्टिक तत्व पाए जाते है जो बादाम में होते है।
 
सर्दियों में एक मुट्ठी व 100 ग्राम मूंगफली खाने से आपकी शारीरिक क्षमता और सुंदरता दोनों बढ़ सकती है। आइए, जानते हैं सर्दियों के मौसम में मूंगफली खाने के फायदे -
 
1 मूंगफली में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो शारीरिक विकास के लिए बहुत जरूरी होता है।
 
2 यदि आप को दूध पीना और अंडा खाना पसंद नहीं है, तो आप रोजाना मूंगफली का सेवन करें, इसमें पर्याप्त मात्रा में आयरन, कैल्शियम और जिंक होता है, जो आपको एनर्जी से भर देता है।
 
3 चमकती त्वचा के लिए विटामिन जरूरी होते है और इसमें विटामिन ई के साथ ही विटामिन बी 6 पाया जाता है, जो सुंदरता बढ़ाने में सहायक होता है।
 
4 यदि आपका पेट खराब रहता है तो मूंगफली खाने से आपकी कब्ज की शिकायत दूर होगी।
 
5 गर्भवती महिलाएं अगर रोजाना मूंगफली खाएं तो इससे गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास बेहतर तरीके से होता है।
 
6 मूंगफली में ओमेगा 6 होता है, जो स्किन को कोमल बनाता है। मूंगफली का पेस्ट चेहरे पर लगाने से सर्दियों में रूखी त्वचा से निजात मिलता है।
 
7 मूंगफली खाने से खून की कमी पूरी होती है और यह दिल के रोगियों के लिये भी फायदेमंद होती है।
 
8 मूंगफली एंटी एजिंग की तरह काम करती है, जो बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर आने वाली झुर्रियों को बनने से रोकती है।
 
9 मूंगफली में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

वजन घटाने से लेकर दिमाग तेज करने तक, माचा टी है सबका हल

मधुमेह रोगियों को सावन व्रत में क्या खाना चाहिए, जानें डायबिटिक व्रत भोजन की सूची और 6 खास बातें

क्यों आते हैं Nightmares? बुरे सपने आने से कैसे खराब होती है आपकी हेल्थ? जानिए वजह

बारिश के मौसम में बैंगन खाने से क्या होता है?

सावन में भोलेनाथ के इन 10 गुणों को अपनाकर आप भी पा सकते हैं स्ट्रेस और टेंशन से मुक्ति

सभी देखें

नवीनतम

हैप्पी बर्थडे डियर बेस्टी... बेस्टफ्रेंड और जिगरी दोस्त को इस खास अंदाज में करें विश, पढ़ें हिंदी में ये 20 जन्मदिन की शुभकामनाएं

मचा या ग्रीन टी: दोनों में से क्या बेहतर?

5 एंटी-एजिंग ट्रेंड्स जो आपकी स्किन के लिए हो सकते हैं जानलेवा, मान लीजिए ये सलाह

धर्म या अहंकार: विश्व अशांति का मूल कारण

NCERT की किताबों में अकबर को बताया क्रूर, जानिए अकबर की वो 5 गलतियां, जो बन गईं उसकी बदनामी की वजह

अगला लेख