सर्दियों में रहना चाहते है सेहतमंद तो करें नियमित योग-व्यायाम, जानिए फायदे

Webdunia
योग, व्यायाम आपको सेहतमंद रखने के लिए बेहद आवश्यक है, लेकिन इनका फायदा सर्दियों के मौसम में और ज्यादा बढ़ जाता है। ठंड के दिनों में इन यौगिक क्रियाओं से जोड़ों की तकलीफ, सूजन, दर्द, गठिया, सायटि‍का, दमा, माइग्रेन एवं अन्य बीमारियों से आसानी से निजात पाई जा सकती है। इसके अलावा शरीर में गर्माहट पैदा करने के लिए भी यह उत्तम हैं। जानिए पांच विशेष कारण...
 
1 हाथ, पैर व शरीर के कुछ विशेष अंगों में खिंचाव, जिसे स्ट्रेचिंग कहा जाता है, सर्दी के दिनों में अनिवार्य तौर पर करें। पैर के पंजे, हाथों में, कमर, कंधा, गर्दन और कलाई के व्यायाम विशेष तौर पर करें, ताकि इनका संचालन बेहतर हो सके। इससे आपके शरीर के अंग सुचारू रूप से कार्य करते हैं।
 
2 सर्दियों में दमा की समस्या होना सामान्य है, जिसके लिए सायको सोमेटिक और न्यूरोसोमेटिक यौगिक क्रियाओं के अलावा, भुजंगासन, स्ट्रेच मकरासन, पवनमुक्तासन और शशांक आसन लाभदायक हैं।
 
3 ठंड के दिनों में, उच्च रक्तचाप के अलावा हृदय रोगियों को रात में अधिक कष्ट होता है।होता है। इसके लिए सुबह और शाम के समय पैदल चलना या सैर पर जाना फायदेमंद होता है। चि‍कित्सक इसके लि‍ए दिन में कम से कम एक बार दिल खोलकर हंसने की भी सलाह देते हैं।
 
4 सामान्य तौर पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का कम होना, मानसिक व शारीरिक समस्याएं होना, आलस्य का बना रहना, मन की एकाग्रता कम होना या फिर याददाश्त कमजोर होने पर ध्यान, प्राणायाम, शवासन, योगनिद्रा आदि क्रियाएं फायदेमंद होती हैं। 
 
5 अगर आप स्वस्थ हैं और आपको किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या नहीं है, तो आप ताड़ासन और त्रिकोणासन कर सकते हैं इसके अलावा कमर के लिए व्यायाम करना हमेशा लाभदायक होता है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

डायबिटीज के मरीजों में अक्सर पाई जाती है इन 5 विटामिन्स की कमी, जानिए क्यों है खतरनाक

दीये की रोशनी में पढ़कर किया आविष्कार, बाल वैज्ञानिक पूजा पाल ने जापान में लहराया तिरंगा

क्या मर्द का दर्द, दर्द नहीं! कोल्डप्ले कॉन्सर्ट विवाद से सामने आया समाज का दोगलापन

बॉडी पर तिल क्यों निकलता है? जानिए इसके पीछे छुपे साइंटिफिक और स्किन से जुड़े राज

क्या होता है तुगलकी फरमान? जानिए कहां से आया यह शब्द

सभी देखें

नवीनतम

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

35 की उम्र के बाद रोजाना करें कपालभाति, जानिए इसके 5 बेहतरीन हेल्थ बेनिफिट्स जो आपको जवां और फिट बनाएंगे

रोने के बाद क्या सच में आंखें हो जाती है स्वस्थ? जानिए इसके पीछे का साइंटिफिक सच

कहीं आप भी 'सैयारा' की वाणी जैसी भूलने की बीमारी के शिकार तो नहीं? जानिए 20 से 25 की उम्र में अल्जाइमर के शुरुआती संकेत

ऐसी सोच से सावधान रहना लड़कियों! अनिरुद्धाचार्य की बेपर्दा नीयत, बदजुबानी ने उघाड़ दिए कितने काले मकसद

अगला लेख