हलवा बनाते और खाते समय रखें ये 6 सावधानियां, तभी मिलेंगे सेहत के फायदे

Webdunia
व्रत-त्योहारों एवं पूजा पाठ में तो प्रसाद एवं व्यंजन में हलवा बनता ही है, कभी-कभी आप इसे शौक से बनाकर खाते हैं। लेकिन इसे बनाते समय कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, तो यह सेहत से जुड़े फायदे भी दे सकता है। जानिए सावधानियां - 
 
1 सूजी का हलवा बना रहे हैं तो सूजी के दाने थोड़े मोटे ही लें, एकदम बारीक नहीं। यह पाचन तंत्र के लिए बेहतर होता है।
 
2 अगर आटे का हलवा बना रहे हैं तो ध्यान रखें कि आटा जरा मोटा पिसा हुआ हो, ये चिपकेगा नहीं और स्वाए व पाचन दोनों के लिए अच्छा रहेगा।
 
3 अगर नुकसान से बचना चाहते हैं, तो डालडा या बाजार के घी के बजाए देसी घी या गाय के शुद्ध घी का प्रयोग करें। देशी घी में बना हलवा त्रिदोषों का संतुलन करता है।
 
4 शकर की जगह गुड़ का प्रयोग करेंगे, तो स्वाद और सेहत दोनों के फायदे पा सकेंगे। अगर आपको शकर ही डालना है, तो ब्राउन शुगर भी यूज कर सकते हैं।
 
5 हलवा ठंडा करके न खाएं, इसे गर्मागर्म ही परोसें ताकि सिरदर्द या न्यूरो वेस्कुलर डिसआर्डर जैसी समस्याओं में फायदा मिल सके।
 
6 हलवा खाने के तुरंत या कुछ देर बाद तक भी ठंडा पानी न पिएं, वरना आप इसके फायदों को नहीं पा सकेंगे। आधे घंटे बाद ही पानी पिएं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

वर्कआउट से पहले और बाद में क्या खाएं? जानिए परफेक्ट डाइट प्लान

गर्मी में बेहतरीन स्वादिष्‍ट आम रस कैसे बनाएं, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप विधि और खास कुकिंग टिप्स

बेटे को दीजिए ये आकर्षक नाम, व्यक्तित्व पर रहेगा सकारात्मक प्रभाव

100 साल तक चाहते हैं जीना तो तुरंत अपना लें ये 7 आदतें, लंबी उम्र की मिलेगी गारंटी

गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाएगा ये ड्रिंक, जानिए कैसे घर पर आसानी से बनाएं

सभी देखें

नवीनतम

धर्म, न्याय और सेवा की प्रतिमूर्ति: देवी अहिल्या बाई होलकर

महारानी देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर विशेष निबंध/भाषण

नाश्ते में क्रैनबेरी क्यों खाएं? जानिए 10 बेहतरीन कारण जो इसे बनाते हैं सुपरफूड

जयंती विशेष: वीर सावरकर के 10 प्रेरणादायक नारे जो आज भी रगों में जोश भरते हैं

प्रकृति के सम्मान पर लघु कथा : जल देवता का क्रोध

अगला लेख