Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Winter Food Tips : जानें ठंड में लहसुन की 2 कली खाने का सही समय और उसके फायदे

हमें फॉलो करें Winter Food Tips : जानें ठंड में लहसुन की 2 कली खाने का सही समय और उसके फायदे
ठंड के वक्त में कई सारे सुपरफूड होते हैं जिनके सेवन से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ठंड के मौसम में इंफेक्षन, फ्लू, जोड़ों  में  दर्द, कोलेस्ट्रोल, ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी के खतरे की संभावना होती है। जिसके लिए अलग- अलग प्रकार के सीजनल फूड आते हैं जिनका सेवन करने से रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। तो आइए जानते हैं किस वक्त ठंड में लहसुन की कली खाना चाहिए और खाने के फायदे -

लहसुन की कली सुबह के वक्त खाली पेट खाना चाहिए। हालांकि इसे पहले घी में थोड़ा सा पका लें। ऐसा इसलिए क्योंकि लहसुन की तासीर गर्म होती है। और वह आपको नुकसान नहीं पहुंचाएंगी। आप चाहे तो रोटी के साथ भी खा सकते हैं। लेकिन सुबह खाना अधिक फायदेमंद है।

ठंड में लहसुन खाने के फायदे -
 
- लहसुन का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इंफेक्शन और फ्लू से बचाव करता है।
- कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। दिल स्वस्थ रहता है।
- जोड़ों में दर्द,  अकड़न से राहत पाने के लिए ठंड में लहसुन का सेवन करें।
- हाई ब्लड प्रेशर के मरीज है तो लहसुन का सेवन करें। इससे बीपी कम होता है।
- ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है।

लहसुन का सेवन किसे नहीं करना चाहिए -
 
- सीने या पेट में जलन होना।
- ब्लड प्रेशर लो होना।
- स्तनपान करा रही महिलाओं को नहीं करना चाहिए।
- गर्भवती महिलाओं को लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए।
- लिवर, डायरिया या उल्टी की समस्या होने पर सेवन नहीं करना चाहिए।
- किसी प्रकार की एलर्जी होने पर लहसुन का सेवन नहीं करें।
हालांकि ऊपर दी गई निम्न जानकारी शिक्षित करने के उद्देश्य से हैं। सेवन करने से पूर्व डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Health Tips : नाखून और बाल सहित शरीर के इन अंगों से फैलता है इंफेक्शन