Health Tips : सर्दी में मूली खाने के 10 फायदे

Webdunia
सर्दी के मौसम में मूली की सेवन जरूर करना चाहिए। इससे खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। यह सीजनल सब्जी है और अधिक फायदा करती है। क्‍योंकि सीजनल सब्जी खाने के लिए डॉक्टर भी सलाह देते हैं। सर्दी के मौसम में गाजर, चुकंदर और टमाटर के साथ मूली का सेवन भी जरूर करें। तो आइए जानते हैं मूली खाने के 10 फायदे-

1.मूली खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिससे आप जल्‍दी सर्दी-खांसी की चपेट में नहीं आएंगे।

2. इसका सेवन करने से दिल का खतरा कम होता है। इसमें मौजूद एंथेसरइनिन होता है जो दिल की बीमारी के स्‍तर को कम करता है।

3.मूली का ठंड में सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। और डाइजेशन आसानी से होता है।

4. डायबिटीज के मरीज भी मूली का सेवन कर सकते हैं। यह ब्‍लड शुगर की मात्रा को कम करती है। हालांकि हाई ब्‍लड शुगर होने पर इसका सेवन नहीं करना चाहिए। या डॉक्‍टर की सलाह से ही सेवन करें।

5.शारीरिक थकान होने पर मूली का रस पीना फायदेमंद है। इसे गरम कर इसमें थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर गर्म पानी से गरारे करें। इससे काफी आराम मिलता है। और गले में आ रही सूजन भी कम होग जाएगी।

6. अनिद्रा की समस्‍या से जूझ रहे हैं तो ठंड में मूली का सेवन जरूर करें।

7. मूली का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। क्‍योंकि इसमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है।

8. दांत अधिक पीले हो रहे हैं तो मूली के छोटे-छोटे टुकड़े कर उन पर नींबू  का रस डाले और दांतों पर घिसे। इससे पीलापन खत्म हो जाएगा।

9. मूली का नियमित सेवन  करने से किडनी और लिवर भी स्वस्थ रहते हैं। अपच की समस्या भी दूर होती है।

10. अगर आपको भूख नहीं लगती है तो मूली का सेवन करें। इससे भूख बढ़ती है।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

इस चाइनीज सब्जी के आगे पालक भी है फैल! जानें सेहत से जुड़े 5 गजब के फायदे

आइसक्रीम खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 4 चीज़ें, सेहत को हो सकता है नुकसान

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है नारियल की मलाई, ऐसे करें डाइट में शामिल

लू लगने से आ सकता है हार्ट अटैक, जानें दिल की सेहत का कैसे रखें खयाल

जल्दी निकल जाता है बालों का रंग तो आजमाएं ये 6 बेहतरीन टिप्स

AC का मजा बन जाएगी सजा! ये टेंपरेचर दिमाग और आंखों को कर देगा डैमेज, डॉक्टरों की ये सलाह मान लीजिए

गर्मी में फलों की कूल-कूल ठंडाई बनाने के 7 सरल टिप्स

घर में नहीं घुसेगा एक भी मच्छर, पोंछे के पानी में मिला लें 5 में से कोई एक चीज

क्या कभी खाया है केले का रायता? जानें विधि

जीने की नई राह दिखाएंगे रवींद्रनाथ टैगोर के 15 अनमोल कथन