Hanuman Chalisa

Benefits of milk and walnuts : दूध के साथ अखरोट खाने से मिलते हैं कई सेहत लाभ, जानिए फायदे

Webdunia
सही आहार सेहतमंद जिंदगी के लिए बहुत जरूरी है, वहीं यदि खानपान में किसी तरह की लापरवाही बरती जाए तो शरीर में कई बीमारियां बसेरा कर लेती हैं। इसलिए आपके आहार व आपकी डाइट में पोषक तत्वों को सम्मिलित करना बेहद आवश्यक है ताकि आपकी निरोगी काया बनी रहे। आपने अधिकतर ड्राई फ्रूट्स के सेहत गुणों के बारे में जरूर सुना होगा। इन्हें पोषक तत्वों का खजाना कहना गलत नहीं होगा।
 
आज हम बात करेंगे अखरोट के बेमिसाल फायदों के बारे में। इसका सेवन यदि दूध के साथ किया जाए तो यह आपको तंदुरुस्त रखने में मददगार साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं अखरोट को दूध में उबालकर पीने से क्या-क्या फायदे होते हैं?
 
अधिकतर लोग दिल की बीमारियों से ग्रसित हैं जिसमें दिनचर्या में बदलाव के कारण आज युवा भी दिल की बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में अखरोट का सेवन उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि अखरोट में कार्डियोप्रोटेक्टिव एक्टिविटी मौजूद रहती है जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
 
यदि आप बढ़ती उम्र के प्रभावों को कम करना चाहते हैं तो अखरोट और दूध का सेवन आपकी यह तमन्ना पूरी करने में मदद कर सकता है। माना जाता है कि अखरोट में एंटीएजिंग गुण पाए जाते हैं और इसके सेवन से त्वचा में कसाव आता है।
 
याददाश्त और तेज दिमाग के लिए दूध और अखरोट का एकसाथ सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व दिमाग को तेज करने में मदद करते हैं। लेकिन सबसे जरूरी बात यह कि यदि आप किसी भी नई चीज को ट्राय करने जा रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इसके बाद ही किसी भी नई चीज का सेवन करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

World Environment Day Essay: विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष निबंध

पर्यावरण दिवस पर सबसे अच्छी कविता: धरती की पुकार

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

अगला लेख