तो ये है शिल्पा शेट्टी की सेहत का राज! जानें 7 टिप्स

Webdunia
शिल्पा शेट्टी कई लोगों की पसंदीदा अभिनेत्री तो हैं ही, अब वे अपने फिगर, सेहत और योगा के लिए दुनियाभर में अपनी पहचान भी बना चुकी हैं। यहां आपके लिए भी प्रस्तुत है, कुछ ऐसे बेहतरीन टिप्स जिनका पालन खुद शिल्पा शेट्टी भी करती हैं। बेशक ये टिप्स आपकी जीवनशैली के लिए भी प्रभावकारी साबित होंगे - 
 
1 सुबह जल्दी उठना एवं रात का भोजन जल्दी कर लेना, बेहतर जीवनशैली के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए सबसे पहले इस बात पर ध्यान दीजिए, कि आपको सुबह जल्दी उठना है और रात को भी समय पर सोना है।
सर्दी में सुबह जल्दी उठना! जानें 5 कारगर उपाय
 
2 ब्रेकफास्ट यानि सुबह का नाश्ता अच्छी तरह से पेट भर करें और नाश्ते में पौष्ट‍िक चीजों को शामिल करें। इसे ब्रेकफास्ट इसलिए ही कहते हैं, क्योंकि क्योंकि यह आपके रात भर के फास्ट यानि उपवास को तोड़ता है।
 
3 रात को साढ़े सात या आठ बजे तक खान खा लें, और इसके बाद कुछ भी खाना-पीना न करें। जब तक आप सोएंगे, आपका खाना पच चुका होगा जि‍ससे फैट्स नहीं बनेगा और अच्छी नींद भी आप ले पाएंगे।
पर्याप्त नींद लीजिए, वरना चली जाएगी याददाश्त
 
4 अपनी डाइट में नारियल तेल शामिल करना हेल्दी विकल्प है। न केवल खाने में बल्कि गरारे या कुल्ला करने के लिए भी इसका इस्तेमाल, मुंह को बैक्टीरिया फ्री रखता है और कीटाणुओं को शरीर में जाने से बचाता है।


5 सप्ताह में कम से कम 3 दिन व्यायाम करना चाहिए। 45 मिनट से 1 घंटे तक व्यायाम किया जा सकता है। इसके अलावा गहरी सांस लेना और सही तरीके से छोड़ना आपकी सेहत का महत्वपूर्ण भाग है। 
 
6 सोडा, कोल्ड्रिंक आदि चीजें सेहत के लिए बिल्कुल भी सही नहीं होती, इसके स्थान पर नैचुरल पेय जैसे नींबू पानी, लस्सी, छाछ आदि हमेशा बेहतर विकल्प है। यहां तक कि डाइट सोडा भी नुकसानदायक है।
 
आप जो भी खाते हैं, उसे चबाना बेहद जरूरी है ताकि आपके शरीर को उसे तोड़ने एवं पचाने में अतिरिक्त मेहनत न करनी पड़े। इससे आप एलर्जी, कोलाइटिस जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से भी बच सकते हैं।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

8 वेजिटेरियन फूड्स जो नैचुरली कम कर सकते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल, जानिए दिल को हेल्दी रखने वाले सुपरफूड्स

सोते समय म्यूजिक सुनना हो सकता है बेहद खतरनाक, जानिए इससे होने वाले 7 बड़े नुकसान

चाय कॉफी नहीं, रिफ्रेशिंग फील करने के लिए रोज सुबह करें ये 8 काम

क्या आपको भी चीजें याद नहीं रहतीं? हो सकता है ब्रेन फॉग, जानिए इलाज

क्या है सिटींग वॉकिंग का 2 पर 20 रूल? वेट लॉस और ब्लड शुगर मैनेज करने में कैसे कारगर?

सभी देखें

नवीनतम

पार्टनर से रोमांटिक अंदाज में कहें गुड नाइट, भेजें ये 20 दिल छू जाने वाले गुड नाइट कोट्स

इन 6 लोगों को नहीं पीनी चाहिए छाछ, जानिए वजह

भारत में कोरोना का JN.1 वैरिएंट: जानिए कितना है खतरनाक और क्या हैं इसके प्रमुख लक्षण

बाल कविता: इनको करो नमस्ते जी

डिजिटल युग में कविता की प्रासंगिकता और पाठक की भूमिका

अगला लेख