Side Effects of amla: इन दिक्कतों में न करें आंवले का सेवन, बढ़ सकती है परेशानी

Webdunia
आंवला सेहत के लिए बहुत अच्‍छा माना जाता है, अत: सर्दी के दिनों में आंवले का सेवन करने की सलाह दी जाती है। सर्दी में आंवले को सुपर फूड माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्‍व मौजूद होते हैं, जो हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं।

लेकिन यहां बता दें कि यही आंवला सभी के सुपरफूड नहीं, बल्कि कुछ लोगों के लिए बैड फूड भी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं किस तरह की शारीरिक दिक्कतों में आंवले का सेवन नहीं किया जाना चाहिए-

आइए जानते हैं किस तरह की शारीरिक दिक्कतों में आंवले का सेवन नहीं किया जाना चाहिए-
 
डिसऑर्डर- आंवला रक्त के थक्के बनने से रोकता है। लेकिन आपको ब्लीडिंग डिसऑर्डर है तो आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे डिसऑर्डर की समस्या अधिक बढ़ सकती है। 
 
हाइपर एसिडिटी- अगर आपको हाइपर एसिडिटी की समस्या है तो आपको आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, आंवले में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है। जो एक तरह से नेचर एसिड वाला होता है। अगर आप हाइपर एसिडिटी की समस्या से जूझ रहे हैं तो आंवले का सेवन नहीं करें। अन्यथा आपको पेट में जलन हो सकती है।
 
डिहाइड्रेशन- जिनकी त्वचा रूखी और बेजान होती है उन्हें आंवले का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आपको रैशेज या खुजली की समस्या है तो भी आंवले का सेवन नहीं करें। इससे आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।  
 
ब्लड शुगर- ब्लड शुगर के मरीज है तो आंवले का सेवन करने से बचें। क्योंकि आंवले में ब्लड शुगर कम करने के तत्व होते हैं। जिससे आपका ब्लड शुगर कम हो सकता है। और आपको दवा चल रही है तो जरूर दूरी ही बनाएं रखें। ब्लड शुगर कंट्रोल करने की दवा के साथ आंवले का सेवन करने से आपका शुगर लेवल अधिक कम हो सकता है।
 
सर्जरी- सर्जरी से पहले आंवले का सेवन भूलकर भी नहीं करें। आंवले में खून पतला करने के गुण होते हैं। जिससे ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है। और ऐसे में मल्टी ऑर्गन डिसफंक्‍शन भी हो सकते हैं।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Amla n health
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

रोने के बाद क्या सच में आंखें हो जाती हैं स्वस्थ? जानिए इसके पीछे का साइंटिफिक सच

टॉप 7 फूड्स जो मसल्स रिकवरी को तेजी से सपोर्ट करते हैं, जानिए जिमिंग के बाद क्या खाना है सबसे फायदेमंद

दही खाते समय लोग करते हैं ये 8 बड़ी गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

शिव के विषपान प्रसंग पर हिन्दी कविता : नीलकंठ

सभी देखें

नवीनतम

इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है इस तरह की फ्रेंड्स थ्योरी, क्या आपके फ्रेंड सर्कल में हैं ये 7 तरह के लोग

इस वजह से हर साल अगस्त में मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे, क्या है इस खास दिन का इतिहास?

बरसात में बढ़ रहे स्किन पर पिंपल्स? बचने के लिए रोज रात करें बस ये एक काम

रोज का खाना बनाने में भूलकर भी न करें इन 3 ऑयल्स का यूज, हेल्थ पर डाल सकते हैं बुरा असर

ये हैं भारत के 5 बड़े मुस्लिम कारोबारी, जानिए किस मशहूर ब्रांड के हैं मालिक और कितनी है संपत्ति

अगला लेख