अजवाइन खाते हैं तो अगली बार इसे खाने से पहले ये 5 नुकसान भी जान लीजिए

Webdunia
अजवाइन का सेहत के साथ-साथ स्वाद के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन जरूरी नहीं कि यह हर स्थ‍िति में सेहत के लिए फायदेमंद ही हो। जानिए इसके 5 नुकसान- 
 
1. अगर आप सोचते हैं कि अजवाइन खाने से पाचन बेहतर होगा और इसलिए आप ज्यादा से ज्यादा अजवाइन खाते हैं, तो जान लीजिए कि ज्यादा अजवाइन खाने से एसिडिटी कम होने की जगह बढ़ भी सकती है।
 
2. सीमित मात्रा में अजवाइन जरूर फायदा करती है लेकिन अगर लिमिट से ज्यादा इसे खाते हैं तो सिरदर्द, उल्टी, पेट में जलन जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं।
 
3. जो महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान कब्ज या कॉन्स्टिपेशन से राहत के लिए अजवाइन खाती हैं, उन्हें तो खासतौर पर ख्याल रखना चाहिए। इस स्थिति में अजवाइन शिशु के लिए भी घातक हो सकती है।
 
4. इसके अलावा ज़्यादा मात्रा में अजवाइन खाने से मुंह का स्वाद बिगड़ जाता है, अम्लता बढ़ती है और मुंह में छाले होने के साथ ही मूड खराब हो सकता है।
 
5. यदि आप पेट में अल्सर, मुंह के छाले, आंतरिक रक्तस्राव की समस्या से ग्र‍स्त हैं, तो अजवाइन खाना इन समस्याओं को बढ़ा सकता है और इन बीमारियों के लक्षणों में वृद्धि कर सकता है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण में क्या अंतर है, समझिए

कितनी खतरनाक बीमारी है गिलियन बैरे सिंड्रोम, इलाज के लिए 1 इंजेक्शन की कीमत 20 हजार

बेटे को दें ऋग्वेद से प्रेरित ये नाम, अर्थ जानकर हर कोई करेगा तारीफ

खजूर से भी ज्यादा गुणकारी हैं इसके बीज, शुगर कंट्रोल से लेकर इम्यूनिटी बूस्ट करने तक हैं फायदे

जानिए ठंडी हवाओं और रूखे मौसम का बालों पर कैसा असर पड़ता है? सर्दियों में लंबे बालों की देखभाल क्यों है जरूरी?

सभी देखें

नवीनतम

युवाओं में ड्रग्स की लत पर केन्द्रित उपन्यास जायरा की लेखिका प्रोफेसर विनिता भटनागर से बातचीत

राणा संग्राम सिंह की पुण्यतिथि, जानें उनका जीवन और खास युद्ध के बारे में

Diet Tip : कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए इन 5 तरीकों से खाएं अदरक, दिल की सेहत के लिए है गुणकारी

आनंद महिंद्रा ने निभाया वादा, पेरिस पैरालंपिक विजेता शीतल देवी को तोहफे में दी स्कॉर्पियो-N

mahatma gandhi death: इस तरह मारी गई थी महात्मा गांधी को गोली, जानिए पूरा वाकिया

अगला लेख