Hanuman Chalisa

सर्दियों का मौसम अस्थमा मरीज के लिए होता है खतरनाक, रहें सचेत

Webdunia
स्टेरॉयड का प्रयोग अधिक ना करें
 
सर्दियों का मौसम स्वास्थ्य के हिसाब से अच्छा माना जाता है, लेकिन कुछ खास व्याधियों जैसे अस्थमा, हृदय रोग, कैंसर से ग्रसित व्यक्तियों के लिए यह मौसम कुछ समस्याएं भी लाता है।

यदि कुछ सावधानियां बरती जाए तो इन समस्याओं से बचा जा सकता है। डॉक्टरों के अनुसार सर्दियों के मौसम में अस्थमा के रोगियों को श्वांस संबंधी परेशानियां बढ़ती जाती हैं।

इसके साथ कैंसर, जोड़ों के दर्द के रोगियों का दर्द भी बढ़ जाता है। इसके साथ सर्दियों में त्वचा और एलर्जी संबंधी परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। 
 
श्वांस रोग विशेषज्ञ अनुसार सर्दियों में श्वांस नलियां सिकुड़ने के साथ कफ भी ज्यादा बनता है।

इसके साथ ठंडे माहौल के कारण धुआं आदि वातावरण में घुले तत्व पूरी तरह आसमान में ऊपर नहीं जा पाते जो एलर्गन का काम करते हैं। इसलिए अस्थमा की समस्या सर्दियों में ज्यादा बढ़ जाती है।

इससे बचाव के लिए घर को धूल और धुएं से मुक्त रखें।

पूरी तरह गर्म कपड़ों से खुद को ढंककर रखें।

एयरकंडीशन और तेज पंखे के नीचे ना बैठें।

अपना इन्हेलर हमेशा पास रखें।

स्टेरॉयड का प्रयोग डॉक्टर की सलाह पर ही करें।

कोरोना के हमले से बचने के लिए मास्क का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करें। गर्म पानी से हाथ और कपड़े धोएं। 
ALSO READ: कोरोना के समय में डिप्रेशन से हर हाल में बचें

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

बाल कविता: टप्पा टप्पा टुन टुन

Ganga Dussehra Bhog: गंगा दशहरा पर मैया को अर्पित करें ये विशेष भोग

अगला लेख