खाना बनाने में अपनाएं यह 10 अच्छी आदतें

Webdunia
खान-पान के तरीकों में कुछ बदलाव सेहतमंद रहने में आपकी मदद कर सकते हैं। स्वस्थ रहने के अपनाइए खाना पकाने से लेकर खाने तक कुछ हेल्दी हैबिट्स, और बनाए रखिए खुद को सेहतमंद। जानिए 6 हेल्दी हैबिट्स - 


 
 
सब्जी बनाते समय हमेशा ध्यान रखें, कि काटने से पहले सब्जियों को धो लें। उसके बाद ही उसे पकाएं ताकि किसी प्रकार की गंदगी या कीटाणु आपके स्वास्थ्य को नुकसान न पहुंचा सके। 

2  सब्जियों को अत्यधिक बारीक काटने से परहेज करें। ऐसा करने से आप उनके पोषक तत्वों को पूरी तरह ग्रहण नहीं कर पाते। 

3  कड़वी सब्ज‍ियां जैसे- करेला, मैथी आदि‍ की कड़वाहट कम करन के लिए अत्यधिक प्रयास न करें, क्योंकि ये आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं। 

4  दाल और अंकुरित अनाज को एकसाथ भोजन में शामिल न करें। ये दोनों चीजें प्रोटीन से भरपूर होती है, और कोई एक चीज भी प्रोटीन की आपूर्ति करने में सक्षम होती है। दोनों के एकसाथ पचाना भी मुश्किल होता है।

 5  हरी सब्ज‍ियों का प्रयोग करते वक्त ध्यान रखें, कि इन्हें डंठल सहित ही तोड़ें, अन्यथा आप इसके पोषक तत्वों से वंचित रह जाएंगे। इन सब्जियों के डंठल में विटामिन्स व अन्य पोषक तत्व होते हैं। 

 खाना बनाने के लिए अच्छी क्वालिटी का तेल प्रयोग करें और तेल को कढ़ाई में डालकर अत्यधिक गर्म न करें। ऐसा करने पर तेल आपको फायदा देने के बजाए नुकसान पहुंचा सकता है। 
 
7  कोशिश करें, कि पहले कढ़ाई या पैन को हल्का गर्म होने दें, उसके बाद ही तेल डालें, ताकि तेल को ज्यादा समय तक गर्म न करना पड़े। 
8  घी का तड़का लगाते वक्त भी पहले बर्तन को गर्म कर लें, फिर उसमें घी डाल दें। इससे घी तुरंत पिघल जाएगा और उसे ज्यादा गर्म करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अत्यधिक गर्म किया हुआ घी, फैट के रूप में नुकसान पहुंचाता है।

9  कुछ फलों जैसे- संतरा, मौसंबी, केला दूध में न मिलाएं, इससे दूध फट सकता है, साथ ही आपको कफ की परेशानी हो सकती है।  
10  चाय बनाते समय भी ध्यान रखें, कि चाय को बहुत अधिक न खौलाएं। पहले पानी उबाल लें, फिर उसमें शक्कर और पत्ती डालकर थेड़ी देर बाद गैस बंद कर उसे ढंक दें। कुछ सेकंड में चाय को छानकर उसमें दूध डालकर पिएं। 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

रात में Wi Fi राउटर बंद करने से क्या होता है? क्या हेल्थ पर पड़ता है कोई असर?

चाणक्य की इन बातों से जानें जीने की कला, अगर सीख ली तो कदमों में होगी दुनिया

क्या महिलाओं को भी होता है स्वप्नदोष, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?

1 मिनट से लेकर 1 घंटे तक चलने के हैरान कर देने वाले फायदे, जानिए हर मिनट के साथ आपके शरीर में क्या बदलता है?

ऑपरेशन सिंदूर की कर्नल सोफिया कुरैशी का रानी लक्ष्मीबाई से क्या है कनेक्शन

सभी देखें

नवीनतम

सोते समय म्यूजिक सुनना हो सकता है बेहद खतरनाक, जानिए इससे होने वाले 7 बड़े नुकसान

चाय कॉफी नहीं, रिफ्रेशिंग फील करने के लिए रोज सुबह करें ये 8 काम

क्या आपको भी चीजें याद नहीं रहतीं? हो सकता है ब्रेन फॉग, जानिए इलाज

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को हुआ लिवर ट्यूमर, जानिए कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

नहीं कराना चाहते हैं हेअर ट्रांसप्लांट तो लेजर थेरेपी और पीआरपी भी हैं विकल्प, जानिए प्रक्रिया, खर्च और जरूरी सावधानियां