Hanuman Chalisa

कब्ज को मिटा देंगे, ये आसान घरेलू उपाय

Webdunia
पेट ठीक से साफ नहीं होना, कब्ज का प्रमुख लक्षण भी है और कारण भी। इसके और भी कारण हैं जिनमें गलत खानपान, ठीक समय पर शौच न होना, व्यायाम न करना, शारीरिक काम न होना शामिल हैं। कुछ घरेलू नुस्खे इस समस्या में आपकी मदद कर सकते हैं - 
   
चिकित्सा सूत्र - चोकर समेत आटे की रोटी खाएं। दूध मीठा लें। शकर-गुड़ प्राय: पेट साफ रखते हैं। सब्जियों में पत्ती समेत मूली, काली तोरई, घीया, बैंगन, गाजर, परवल, पपीता, टमाटर  आदि लें। दालें छिल्के समेत लें। अगर दवा की जरूरत हो तो थोड़ा-सा खाने का सोडा पानी में घोलकर पी जाएं तो पेट हल्का रहेगा और शौच भी। 

इमली का गुड़ डालकर मीठी चटनी सेवन करें, पेट साफ रहेगा। भोजन के साथ टमाटर लें। नमक पेट साफ रखता है। कभी-कभी थोड़ा-सा पंचसकार चूर्ण भी ले लें।



द्राक्षासव, सैन्धवादि चूर्ण पेट हल्का रखता है। भोजन के बाद सौंफ-मिस्री चबाने से पेट ठीक  रहता है। चित्रकादि वटी खाते ही तुरंत लाभ होता है। किशमिश, त्रिफला, अभयारिष्ट बहुत अच्‍छे है, पेट हल्का हो जाता है।

सिंहनाद गुग्गुल दूध से रात को लें, आराम रहेगा। भोजन के साथ  कुमार्यासव, द्राक्षारिष्ट अथवा पुनर्नवाद्यारिष्ट लें। मधु के साथ रोटी खाने से पेट साफ रहेगा। घीकुमार की सब्जी रोजाना लें तो पेट साफ रहेगा।

बथुवे का रायता या साग, इमली की चटनी, नींबू से रचाकर पत्तों समेत खाएं, पेट साफ रहेगा। अमरूद, पका हुआ केला, टमाटर, बेर,  परवल, बैंगन, पपीता, अंगूर, अंजीर, आलू बुखारा, मुनक्का, आडू, उन्नाभ आदि का सेवन करें, कब्ज दूर रहेगा।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

31 मई 1893 भारत के आत्मगौरव और स्वामी विवेकानंद की ऐतिहासिक यात्रा

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar Jayanti: रानी अहिल्याबाई की 301वीं जयंती, जानें इतिहास, प्रेरणादायी विचार और शुभकामनाएं

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

अगला लेख