शहद के साथ लहसुन खाने से होते हैं, सेहत के 5 फायदे

Webdunia
शहद और लहसुन, दोनों के अपने-अपने लाभ हैं, और कुछ परिस्थितियों में नुकसान भी। लेकिन इन दोनों का साथ में सेवन करने से जरूर आप पा सकते हैं सेहत से जुड़े यह 5 फायदे। लेकिन पहले जानिए कि कैसे करें लहसुन और शहद का साथ में सेवन - 
 
लहसुन को छीलकर इसकी कली को हल्‍का सा दबाकर कूट लें और फि‍र इसमें शहद मिलाइये। कुछ देर के रखने के बाद लहसुन में जब शहद अंदर तक भर जाए, तब इसका सेवन करें। ध्यान रहे कि इसका सेवन आपको सुबह खाली पेट करना है। अब जानिए इसके सेवन से होने वाले यह 5 लाभ - 
 
1 प्रतिरोधकता - अगर आपकी प्रतिरोधक क्षमता में कमी आई है, तो इसका सेवन शुरू करें, शरीर की रोग प्रतिरोधकता बढ़ाने के लिए इसका उपयोग बेहद फायदेमंद साबित होगा।
 
2 इंफेक्शन - किसी भी तरह के फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए यह लाभकारी है। एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर यह मिश्रण आपको किसी भी प्रकार के इंफेक्शन से बचाए रखने में सहायक है।

3 कोलेस्ट्रॉल - शहद और लहसुन, दोनों ही कोलेस्ट्रॉल को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह हृदय की धमनियों में जमे हुए कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मददगार साबित होता है।
 
4 खराश - गले की समस्याएं जैसे खराश व सूजन आदि में इसका उपयोग फायदेमंद है। एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण यह आपको पूरी तरह से राहत दिलाने में सहायक होगा।
 
5 सर्दी - सर्दी जुकाम से बचने के लिए इस मिश्रण का प्रयोग फायदेमंद है। तासीर में गर्म होने के कारण यह सर्दी जनित रोगों से आराम दिलाने में काफी कारगर है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

वर्कआउट से पहले और बाद में क्या खाएं? जानिए परफेक्ट डाइट प्लान

गर्मी में बेहतरीन स्वादिष्‍ट आम रस कैसे बनाएं, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप विधि और खास कुकिंग टिप्स

बेटे को दीजिए ये आकर्षक नाम, व्यक्तित्व पर रहेगा सकारात्मक प्रभाव

100 साल तक चाहते हैं जीना तो तुरंत अपना लें ये 7 आदतें, लंबी उम्र की मिलेगी गारंटी

गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाएगा ये ड्रिंक, जानिए कैसे घर पर आसानी से बनाएं

सभी देखें

नवीनतम

भूलने की आदत से लेकर दिल की सेहत तक, ब्लूबेरी के हैं ये 7 जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स

मासिक धर्म को लेकर सोशल मीडिया पर दी जा रही पर्याप्त जानकारी, सर्वेक्षण में क्या कहा महिलाओं ने

इन 6 तरह के लोगों को नहीं खाना चाहिए आम, जानिए चौंकाने वाले कारण

क्या आपने ये 6 वैक्सीन लगवाएं हैं? एडल्ट्स के लिए है सबसे जरूरी

शनिदेव पर हिन्दी दोहे

अगला लेख