Health Care Tips: नाखून देखकर पहचानें अपनी सेहत का हाल

Webdunia
शनिवार, 3 जुलाई 2021 (13:02 IST)
बड़ें नाखून आपके हाथों की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। एक वक्त था जब सिर्फ नाखूनों का गोल शेप दिया जाता था लेकिन अब भिन्न - भिन्न तरह से नाखूनों का शेप दिया जाता है। हालांकि वह फंक्शन के अनुसार अच्छे भी लगते हैं। लेकिन आपके नाखूनों में ही आपकी सेहत का राज भी छुपा है जी हां, आपको नाखूनों पर उभरने वाली अलग - अलग किस्म की लकीरें आपकी सेहत का हाल बयां करती है तो आइए जानते हैं नाखूनों पर उभरने वाली अलग - अलग लकीरें क्या कहती है -

1.नाखूनों का बार - बार टूटना - अगर आपके नाखून बार - बार टूटने लगते हैं या छोटे - छोटे हो जाते हैं। यह टूटते नाखून कमजोरी की निशानी है। साथ ही यह थायराइड का संकेत देते हैं।

2. उभरती लंबी लकीरें - रसिर्च के मुताबिक इस तरह की लंबी उभरती लकीरें आपकी बढ़ती उम्र की और इशारा करती है। लंबी लकीरे करीब 20 से 25 फीसदी लोगों में देखी जाती है।

3. आड़ी लकीरें - अगर आपको नाखूनों पर इस तरह की लकीरें दिखती है तो आपको अपने नाखूनों पर नजर रखना चाहिए। यह इस बात के संकेत हैं कि नाखून बहुत धीमी गति से बढ़ते हैं।

4. छोटे - छोटे सफेद दाग - नाखूनों पर छोटे - छोटे सफेद दाग उभरते आपने भी देखें होंगे। यह दाग शरीर में खून की कमी को दर्शाते हैं, साथ ही बालों के झड़ने की समस्या और त्वचा संबंधित परेशानियों का संकेत रहता है।

5. लंबी काली लकीरें - इस तरह की लकीरें दिखने पर उसे नजरअंदाज नहीं करें। लगातार इस तरह की लकीरे दिखती है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। यह लकीरें दिल के रोग का संकेत है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नवरात्रि दुर्गा पूजा के फलाहार, जानें 9 दिनों के व्रत की रेसिपी

अप्रैल फूल डे 2025 से जुड़े 20 अनोखे और मजेदार फैक्ट्स जो आपको हैरान कर देंगे

गुड़ी पड़वा विशेष: गुड़ी पर क्यों चढ़ाते हैं गाठी/पतासे का हार, जानिए इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

Chaitra navratri diet: नवरात्रि में कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल? जानें सही डाइट टिप्स

चैत्र नवरात्रि में घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए करिए ये सरल उपाय, मां दुर्गा की बरसेगी कृपा

सभी देखें

नवीनतम

बैठते या खड़े होते समय चटकती हैं पैरों की हड्डियां? जानिए इसके 5 बड़े कारण

ईद के इस चांद की तरह दमकता रहे आपका हर दिन, रब से बस यही दुआ मांगते हैं ईद के दिन... खास अंदाज में कहें ईद मुबारक

सुबह उठते ही लगती है तेज भूख? जानिए इसके 5 चौंकाने वाले कारण और राहत के उपाय

Gudi padwa Essay: गुड़ी पड़वा पर आदर्श निबंध हिन्दी में

गुड़ी पड़वा पर क्यों खाई जाती है कड़वी नीम और गुड़, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

अगला लेख