Bird Flu : बर्ड फ्लू में नॉनवेज खाएं या नहीं, जानिए

Webdunia
कोरोना के प्रकोप के बीच बर्ड फ्लू ने लोगों के मन में डर व्याप्त कर दिया है। कोविड-19 से ही लोगों को राहत नहीं मिली है, इसी बीच बर्ड फ्लू का संकट मंडरा रहा है। आखिर ये बर्ड फ्लू क्या हैं? आपने इससे पहले भी इसका नाम जरूर सुना होगा, दरअसल बर्ड फ्लू पक्षियों से होता है। यह एक संक्रामक बीमारी है। यह पक्षियों से जानवरों तक फैल सकती है। यह बीमारी इन्फ्लूएंजा वायरस H5N1 की वजह से होती है।
 
बर्ड फ्लू सबसे तेजी से चिकन, मोर, बत्तख आदि से तेजी से फैलता है। यह एक संक्रामक बीमारी है जो पक्षी और इंसानों को अपनी चपेट में ले सकती है, लेकिन अभी तक बर्ड फ्लू का मुख्य कारण पक्षियों को ही माना जाता है।
 
ऐसे में नॉनवेज खा सकते हैं?
 
जैसे की हम पहले बता चूके है कि बर्ड फ्लू पक्षियों में होने वाली बीमारी है जो जानवरों को भी अपनी चपेट में लेती है। ऐसे में लोग नॉनवेज से दूरी बनाना ज्यादा उचित समझते है। लेकिन क्या बर्ड फ्लू के दौरान चिकन और अंडे से दूरी रखना आवश्यक है? बता दे कि यदि आप बर्ड फ्लू में चिकन या अंडे का सेवन करते भी है, तो इस बात का ख्याल रखें कि ये अच्छी तरह से पके हुए हो। आधा कच्चा पक्का खाने से इसका खतरा हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि चिकन या अंडे खाते समय इसे अच्छी तरह से पका कर खाया जाएं। अगर आप चिकन खाना चाहते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि चिकन 70 डिग्री सेल्सियस पर या उससे अधिक तापमान पर पका हो।
 
बर्ड फ्लू के लक्षण-
 
बर्ड फ्लू के लक्षणों की बात करें तो बर्ड फ्लू होने पर कफ, बुखार, सांस की परेशानी, गले में खराश, मांसपेशियों में दर्द, बैचेनी जैसी परेशानी हो सकती है। इसलिए सतर्कता और समझदारी के साथ आगे बढ़ना जरूरी है। किसी भी तरह की कोई परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

वो कहानी, जो हर भारतीय को याद है: 15 अगस्त की गाथा

इस राखी भाई को खिलाएं ये खास मिठाइयां: घर पर बनाना है आसान

रोज रात सोने से पहले पिएं ये 5 ड्रिंक्स, डाइजेशन और इम्युनिटी के लिए हैं बेस्ट

रक्षा बंधन पर इस बार बाजार में आई है ये 5 ट्रेंडी राखियां, जरूर करें ट्राई

नवम्बर में धरती पर हमला करेंगे एलियंस, वैज्ञानिकों ने भी दे दिए संकेत! क्या सच होगी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी?

सभी देखें

नवीनतम

जानिए क्या होता है बादल फटना और पहाड़ों पर क्यों ज्यादा होती हैं ये घटनाएं

हिन्दी कविता: अर्द्धनारीश्वर

मुगल इमारतों में सिर्फ लाल किले पर ही क्यों फहराया जाता है तिरंगा? जानिए इतिहास

क्या हाई-प्रोफाइल कैदियों को मिलता है VIP ट्रीटमेंट? जानें कितनी तरह की होती हैं जेल और कैसे मिलता है कैदी नंबर

चंदन का टीका रेशम का धागा.... भाई और बहन के त्योहार रक्षाबंधन पर ये शुभकामनाएं भेजकर कहिए Happy Rakshabandhan

अगला लेख