गर्मी का मौसम हो गया है शुरू, बढ़ते तापमान में बदलें अपनी लाइफ स्टाइल

Webdunia
मार्च का महीना शुरू होते ही इस बार गर्मी का प्रकोप समय से पूर्व ही बढ़ गया है। कई क्षेत्रों में हीटवेव के संकेत भी मिले हैं। वहीं महाराष्‍ट्र में येलो अलर्ट जारी किया गया। लेकिन जिस तेजी से गर्मी बढ़ रही है उसी रफ्तार से अपनी लाइफ स्‍टाइल और डाइट में भी परिवर्तन करना जरूरी है। तो आइए जानते हैं बढ़ते तापमान में कैसे अपनी बॉडी को हीट वेव से बचाएं -

1.छाछ/दही - अपने भोजन में छाछ या दही जरूर शामिल करें। इनकी तासीर ठंडी होती है। इसमें मौजूद प्रोटीन भूख को नियंत्रित करता है। साथ ही गर्मी में होने वाली अपच की समस्या में भी आराम मिलता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है।

2. तरबूज - गर्मी के दिनों में बॉडी को ठंडा रखने, पानी की कमी पूरा करने का बेहतरीन स्त्रोत हैं। इसमें वसा और कोलेस्ट्रॉल और सोडियम की मात्रा नहीं के बराबर होती है। इसमें लाइकोपीन भी प्रचुर मात्रा में होता है। जो तेज सूर्य के प्रकोप से बचाता है।

3. पुदीने की पत्तियां - गर्मी के मौसम में पुदीने की पत्तियां आपको सबसे अधिक तरोताजा रखती है। इसमें विटामिन ए, बी, सी, कॉम्‍प्‍लेस्‍क्‍स, भरपूर मात्रा में होता है। यह सेहत के लिए अलग-अलग तरह से काम करता है। साथ ही गर्मी के मौसम में इसके कई सारे फायदे हैं। यह लीवर की सफाई कर उसे मजबूत बनाता है।

4. शिकंजी - गर्मी में शिकंजी का सेवन करने से पानी की कमी नहीं होती है। दरअसल, शिकंजी नींबू, नमक और शक्कर के मिश्रण को पानी में घोलकर पीने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है, डिहाइड्रेशन नहीं होता है। गर्मी में अपच की होने वाली समस्या से भी निजात मिलती है।

5.खरबूजा - इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी पाया जाता है। जिससे बॉडी हाइड्रेट रहती है। साथ ही इसमें प्रोटीन, शर्करा, लोहा, कार्बोहाइड्रेट्स विटामिन ए, बी की पर्याप्त मात्रा होती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

अपनों का दिन बनाएं मंगलमय, भेजें सुन्दर आध्यात्मिक सुप्रभात् संदेश

रात को शहद में भिगोकर रख दें यह एक चीज, सुबह खाने से मिलेंगे सेहत को अनगिनत फायदे

इम्युनिटी बढ़ाने के साथ दिन भर तरोताजा रखेंगे ये गोल्डन आइस क्यूब, जानिए कैसे तैयार करें

कॉर्टिसोल हार्मोन को दुरुस्त करने के लिए डाईट में शामिल करें ये 4 चीजें, स्ट्रेस को कहें बाय-बाय

क्या प्रोटीन सप्लीमेंट्स लेने से जल्दी आता है बुढ़ापा, जानिए सच्चाई

सभी देखें

नवीनतम

23 मार्च भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु का शहीदी दिवस

वेंटिलेटर पर रिफिल

विश्व मौसम विज्ञान दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इस वर्ष की थीम

कवि विनोद कुमार शुक्ल, ज्ञानपीठ सम्मान की खबर और उनसे मिलने की एक चाह

हर मौसम में काम आएंगे पानी के संकट से बचने के ये 10 तरीके

अगला लेख