khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Expert Advice - बदलते मौसम में कैसे अपनी इम्युनिटी मजबूत करें

Advertiesment
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय
अक्टूबर माह से मौसम ठंडा होने लग जाता है। जिसका मुख्य कारण है ऋतु परिवर्तन। ठंड का पूरा मौसम शुरू होने से पहले कुछ दिनों तक दिन में गर्मी तो रात और सुबह ठंड होने लगती है। कई लोगों को यह मौसम अच्छा लगता है लेकिन जिनकी इम्युनिटी कमजोर होती है उनके लिए यह मौसम मुसीबत बन जाता है। वे जल्‍दी सर्दी-खांसी की चपेट में आते हैं। सेहत बहुत नाजुक बनी रहती है। बुखार भी आ जाता है। तो कई बार प्रतिदिन रात में बुखार आता रहता है। जिससे कमजोरी भी आ जाती है। कमजोर इम्‍युनिटी कई सारे अन्य रोगों को भी निमंत्रण देती है। इस मौसम में कैसे खुद का ख्याल रखें, किस तरह की डाइट होना चाहिए? वेबदुनिया ने न्यूट्रिशनिस्ट और डॉक्टर से चर्चा की, आइए जानते हैं उन्‍होंने क्‍या कहा?

न्यूट्रिशनिस्ट प्रेरणा पावेचा ने बताया कि, अधिक से अधिक सूप का सेवन करें। ताजे फलों का सेवन करें। सीजनल फलों का सेवन करें। सिट्रस फलों का सेवन करें, जैसे मौसंबी, नींबू, अमरूद। दरअसल, इनमें विटामिन सी की मात्रा होती है, उसका सेवन करना चाहिए। साथ ही अदरक का भी सेवन जरूर करें।' 
 
कोविड के केस फिर से बढ़ने लगे और वह इम्युनिटी डिसऑर्डर से होता है। इसके लिए सुबह-सुबह एक्सरसाइज करें, पानी अधिक से अधिक से पीएं- 4 लीटर पानी का लक्ष्य रखें। घर का खाना खाएं, दही का सेवन करें, हरी सब्जियां खाएं। इनके सेवन से प्राकृतिक रूप से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। तला हुआ खाना और शुगर कोटेड चीजें नहीं खाएं। क्‍योंकि वह आपकी इम्युनिटी कम करती है।

हेल्‍दी ब्रेकफास्‍ट के तौर पर सुबह नाश्‍ते में सीरियल्‍स, होल ग्रेन्‍स, स्‍प्राउट्स, नट्स और फल जरूर खाएं।
दिन के भोजन में - दाल, हरी सब्जी कोशिश करें पत्‍तेदार सब्‍जी, सलाद और मल्‍टी ग्रेन रोटी होना चाहिए। इसके बाद दोपहर में 4 से 5 के करीब एक प्लेट फल खाएं।

रात का भोजन में - खिचड़ी मिक्‍स वेज दलिया, मल्‍टी ग्रेन रोटी और सब्जी, ओट्स खा सकते हैं। तो इस तरह से अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं।

डॉक्टर रवि दोसी, चेस्ट फिजिशियन स्पेशलिस्ट, इंदौर ने बताया कि, किसी भी तरह के लक्षण नजर आते हैं डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। क्‍योंकि अभी तक जितने भी तरीके इम्युनिटी बूस्टर को लेकर प्रस्तावित किए गए थे, वह सब रिसर्च ने जीरो साबित कर दिए है। इसलिए फिलहाल अच्‍छी लाइफस्‍टाइल के लिए अच्‍छी नींद लें और जूस का सेवन करें। इससे काफी आराम मिलता है।

तो इस तरह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इन 6 तरीकों से होता है आपके ‘दिल पर अटैक’, कैसे समय पर ‘लक्षण’ जानकर हो सकता ‘बचाव’