पानी पीने के इन तरीकों से 40 की उम्र में 25 जैसे दिखेंगे

Webdunia
how to drink water to look younger
आपने मलाइका अरोड़ा, शिल्पा शेट्टी और अनिल कपूर को टीवी पर कई बार देखा होगा। एक्टिंग के साथ ये लोग अपनी फिटनेस के लिए भी काफी प्रचलित हैं। इन एक्टर/एक्ट्रेस की उम्र 40 वर्ष से ऊपर है पर आज भी इन्हें देखकर इनकी उम्र का सही अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता है। बढ़ती उम्र के साथ हमे स्किन एजिंग की समस्या होने लगती है जिससे हम उम्र से ज्यादा बढ़े और थके हुए दीखते हैं। बढती उम्र के कारण हमारी त्वचा का ग्लो भी कम हो जाता है। पर आप इन सभी समस्या को सिर्फ अपने पानी पीने के तरीकों से बदल सकते हो। पानी आपकी त्वचा के लिए बहुत ज़रूरी है। सही तरीके से पानी का सेवन करने से आपकी त्वचा ग्लो करती है और स्किन एजिंग की समस्या से भी राहत मिलती है। चलिए जानते हैं पानी पीने का सही तरीका जो आपको यंग बनाएगा..........
 
1. खाने के बाद पानी न पिएं: कई लोगों को खाने के तुरंत बाद या खाते समय पानी पीने की आदत होती है। आपको बता दें कि खाने के तुरंत बाद आपको पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से खाना सही से डाइजेस्ट नहीं होता है। सही तरह से पाचन न होने के कारण आपकी त्वचा में एक्ने और स्किन एजिंग की समस्या होने लगती है। इसलिए खाना खाने के 15-30 मिनट बाद ही पानी पीना चाहिए। 

 
2. गुनगुना पानी पिएं: हेल्दी स्किन और बॉडी के लिए आपको रोज़ सुबह खाली पेट गुन गुने पानी का सेवन करना चाहिए। इससे आपके शरीर का मेटाबोलिज्म बढ़ता है। साथ ही आपकी बॉडी डेटॉक्स होती है जिससे आपकी त्वचा पर ग्लो बढ़ता है। मेटाबोलिज्म के बढ़ने से आपके फेस पर भी फैट कम होता है। 
 
3. खड़े होकर पानी न पिएं: अधिकार लोग सोचते हैं हैं कि खड़े होकर पानी पीने से घुटनों में दर्द या समस्या होती है। आपको बता दें कि इस बात का कोई प्रमाण अभी तक जारी नहीं हुआ है। पर खड़े होकर पानी पीने से पानी डायरेक्ट आपके पेट में जाता है। इसके कारण आपकी किडनी और लीवर पर प्रभाव पड़ता है। किडनी और लीवर की समस्या से आपको कई त्वचा संबंधित समस्या हो सकती हैं। इसलिए बैठ कर आराम से पानी पिएं। 
 
4. ठंडा पानी: कई लोग ठंडा पानी ही पीना पसंद करते हैं। ठंडा पानी हमारी प्यास को जल्दी भुजाता है। पर ठंडा पानी आपकी सेहत के लिए हानिकारक है। ठंडे पानी के सेवन से खाना ठीक तरह से डाइजेस्ट नहीं होता। साथ ही आपके शरीर का तापमान भी बैलेंस नहीं हो पाता है। इसलिए साधारण पानी का ही सेवन करें। 
 
5. ज्यादा पानी पिएं: 40 की उम्र में जवां दिखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की ज़रूरत है। ज्यादा पानी के सेवन से आपकी त्वचा हाइड्रेट रहेगी जिससे आपको रिंकल की समस्या नहीं होगी। साथ ही आपकी त्वचा में ग्लो भी आएगा। ज्यादा पानी पीने की कोशिश करें।
ALSO READ: 30 की उम्र हो रही है digestion problem? ये हो सकते हैं कारण

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

प्रयागराज की बेटी ने लहराया बैंकॉक के आसमान में महाकुंभ का झंडा!

भारत की पवित्र नदियों पर रखिए अपनी बेटी का नाम, मीनिंग भी हैं बहुत खूबसूरत

सर्दियों में सुबह सुबह अचानक जी घबराने लग जाए तो ये करें

क्या आपके मुन्ने की भी है रजाई से लड़ाई, जानिए ठंड में क्यों नहीं ओढ़ते हैं बच्चे

क्या सुबह के मुकाबले रात में ज्यादा बढ़ता है ब्लड प्रेशर? जानिए सच्चाई

सभी देखें

नवीनतम

Republic Day Wishes 2025 : भारत की विविधता, एकता और लोकतंत्र को दर्शाने वाले 10 देशभक्ति कोट्स

तिल संकटा चौथ पर कौन सा प्रसाद चढ़ाएं श्रीगणेश को, जानें तिल का महत्व और भोग की विधि

Saif Ali Khan Attack with Knife: चाकू के वार से गले की नसों पर हमला, जानिए कितना है खतरनाक?

पीरियड्स में महिला नागा साधु कैसे करती हैं महाकुंभ में स्नान, ये हैं नियम

76th Republic Day : गणतंत्र दिवस पर 10 लाइन में निबंध

अगला लेख