Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Headache : जब सिर में हो भयंकर दर्द, ऐसे पाएं काबू, 15 Tips & Tricks

Advertiesment
हमें फॉलो करें Headache : जब सिर में हो भयंकर दर्द, ऐसे पाएं काबू, 15 Tips & Tricks
जब भी काम का बोझ अतिरिक्त बढ़ जाता है सिर की नसों में खिंचाव आने लगता है। आइए जानते हैं कुछ आसान से टिप्स जब सिर में हो दर्द : 
 
1 . सबसे पहले खुद पर नियंत्रण पाएं। 
 
2. एकांत में रिलेक्स हों। 
 
3. अपने सिर के बालों को खुला छोड़ दें। 
 
4. बिस्तर पर बिना तकिए के लेट जाएं। 
 
5. अब अपनी साँसों पर ध्यान केन्द्रित करें। 
 
6. अगर प्राणायाम की जानकारी ना हो तो कतई प्रयास ना करें। 
 
7. गहरी सांसें शरीर पर नियंत्रण लाने में मददगार होती है। 
 
8. अब अपने हाथों के अंगूठे दोनों कान के पास रखें और हल्के से दबाएं। 
 
9. चारों अंगुलियां कपाल पर एक-दूसरे में फंसा कर थोड़ी देर तक रखें। अब आरामदायक मुद्रा में बैठ जाएं। 
 
10. अपने दोनों पैरों को मिलाएं और स्ट्रेच करें। 
 
11. दोनों हाथों को ऊपर की तरफ फैलाएं और मुस्कुराने का प्रयास करें। 
 
12. याद रखें,एकदम से खिलखिलाना सिर दर्द में पीड़ादायक हो सकता है।
 
13. अब अगर सुहानी शाम हों तो छत पर टहलना लाभदायक हो सकता है। 
 
14. मोबाइल स्वीच ऑफ करना आवश्यक है। ता‍कि छत पर घूमने का असली आनंद आप उठा सकें। 
 
15. खुली हवा में धीमे संगीत का कोई मीठा-सा गाना गुनगुनाएं।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गर्मी के मौसम में ज्यादा गुस्सा क्यों आता है? एरिजोना रिसर्च सेंटर की स्टडी ने किया खुलासा