शहद के साथ करें लहसुन का सेवन, जानिए 5 बेहतरीन लाभ

Webdunia
शहद और लहसुन, दोनों के अपने-अपने लाभ हैं, और कुछ परिस्थितियों में नुकसान भी। लेकिन इन दोनों का साथ में सेवन करने से जरूर आप पा सकते हैं सेहत से जुड़े यह 5 फायदे। लेकिन पहले जानिए कि कैसे करें लहसुन और शहद का साथ में सेवन - 
 
लहसुन को छीलकर इसकी कली को हल्‍का सा दबाकर कूट लें और फि‍र इसमें शहद मिलाइये। कुछ देर के रखने के बाद लहसुन में जब शहद अंदर तक भर जाए, तब इसका सेवन करें। ध्यान रहे कि इसका सेवन आपको सुबह खाली पेट करना है। अब जानिए इसके सेवन से होने वाले यह 5 लाभ - 
 
1 प्रतिरोधकता - अगर आपकी प्रतिरोधक क्षमता में कमी आई है, तो इसका सेवन शुरू करें, शरीर की रोग प्रतिरोधकता बढ़ाने के लिए इसका उपयोग बेहद फायदेमंद साबित होगा।
 
2 इंफेक्शन - किसी भी तरह के फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए यह लाभकारी है। एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर यह मिश्रण आपको किसी भी प्रकार के इंफेक्शन से बचाए रखने में सहायक है।
 
3 कोलेस्ट्रॉल - शहद और लहसुन, दोनों ही कोलेस्ट्रॉल को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह हृदय की धमनियों में जमे हुए कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मददगार साबित होता है।
 
4 खराश - गले की समस्याएं जैसे खराश व सूजन आदि में इसका उपयोग फायदेमंद है। एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण यह आपको पूरी तरह से राहत दिलाने में सहायक होगा।
 
5 सर्दी - सर्दी जुकाम से बचने के लिए इस मिश्रण का प्रयोग फायदेमंद है। तासीर में गर्म होने के कारण यह सर्दी जनित रोगों से आराम दिलाने में काफी कारगर है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Teachers Day 2025: 5 सितंबर शिक्षक दिवस एंकरिंग/मंच संचालन स्क्रिप्ट हिंदी में

घर में सुख-समृद्धि के लिए 10 ज्योतिष टिप्स और उपाय

Essay on Teachers Day: ज्ञान के प्रकाश स्तंभ और राष्ट्र निर्माता सम्माननीय शिक्षकों की भूमिका पर आदर्श निबंध

Women after 40: हड्डियों से लेकर हार्मोन तक, 40 की उम्र के बाद महिलाओं को चाहिए ये 5 सप्लीमेंट्स

चतुर्थी 2025 प्रसाद रेसिपी: श्रीगणेश का प्रिय भोग उकडीचे मोदक कैसे बनाएं, अभी नोट करें आसान तरीका

सभी देखें

नवीनतम

Teachers Day: शिक्षक दिवस पर अपने टीचर्स को भेजें, ये 10 सबसे बेहतरीन संदेश

मन की जमीन पर शरीर की थिरकन : नाच

Monsoon health tips: सावधान! बारिश में बीमारियों के खतरे से कैसे बचाएं खुद को, ये लक्षण दिखें तो ना करें नजरअंदाज

वास्तु के अनुसार कैसे घर की नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलें?

घर में सुख-समृद्धि के लिए 10 ज्योतिष टिप्स और उपाय

अगला लेख