हेल्दी तरीके से व्रत रखने के लिए इन 8 टिप्स को करें फॉलो

Webdunia
Stay Healthy While Fasting
बारिश का मौसम आते ही हिंदू कलेंडर में श्रावण का महिना शुरू हो जाता है। इस श्रावण के महीने को सबसे खास सावन के सोमवार बनाते हैं। अधिकतर लोग सावन के सोमवार में शिव जी की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार सावन सोमवार के व्रत के कई महत्व है। साथ ही विज्ञानिक रूप के अनुसार भी व्रत रखना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। कई लोग व्रत रखने के कारण बीमार पड़ जाते हैं या उन्हें कमज़ोरी की समस्या होने लगती है। आप कुछ टिप्स की मदद से व्रत रखते समय भी अपने स्वास्थ को हेल्दी रख सकते हैं। चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में...
 
1. सुबह उठते समय पानी पिएं: व्रत के दिन की शुरुआत पानी पीने से करें। कई लोगों को व्रत रखते समय सुबह उठते ही सर्द दर्द की समस्या होती है। आप व्रत में हाइड्रेट रहने की कोशिश करें। व्रत के समय आप किसी भी फल का जूस, नारियल पानी, नींबू पानी या छाछ पी सकते हैं। इन सभी ड्रिंक की मदद से आपके शरीर में कैलोरी की कमी नहीं होगी। 
 
2. फलों का सेवन करें: दिन की शुरुआत फल खाकर करना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। फल में विटामिन, मिनरल, प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं जो आपके शरीर को एनर्जी प्रदान करते हैं। अगर आपको व्रत के समय चक्कर, कमज़ोरी या सर दर्द की परेशानी होती है तो आपको फलों का सेवन ज्यादा करना चाहिए।
 
3. ड्राई फ्रूट्स का सेवन: एनर्जी के लिए ड्राई फ्रूट्स एक बेहतरीन विकल्प है। ड्राई फ्रूट्स में कई तरह के न्यूट्रीशन होते हैं जो आपके शरीर को स्वास्थ रखने में मदद करते हैं। व्रत के समय आप अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट को शामिल करें।

 
4. मसालों का कम सेवन करें: कई लोग व्रत रखते समय भी अधिक मसालों का सेवन करते हैं। आपको बता दें कि ज्यादा मसाले आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। खाली पेट ज्यादा मसाले का सेवन करने से आपको ब्लोटिंग या गैस की समस्या हो सकती है। 
 
5. हैवी खाना न खाएं: कई लोग व्रत खोलते समय हैवी फूड का सेवन करते हैं जिससे उन्हें पुरे दिन ज्यादा भूक न लगे। व्रत खोलते समय भी लाइट फूड का ही सेवन करें। ज्यादा हैवी फूड खाने से आपको गैस, पेट दर्द, उलटी या ब्लोटिंग जैसी समस्या हो सकती है। साथ ही आपको सुबह उठने में भी परेशानी हो सकती है।
 
6. साबूदाने का सेवन न करें: व्रत के समय साबूदाना अधिकार लोगों का फेवरेट होता है। सौदाना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। साबूदाने के सेवन से आपके शरीर का फैट बढ़ता है। साथ ही इसमें अधिक मात्रा में कार्बोहायड्रेट मौजूद होता है जो आपके शरीर के लिए हानिकारक है।
 
7. दही का सेवन करें: व्रत में फलहार करते समय आप दही का सेवन कर सकते हैं। दही में प्रोटीन और कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। साथ ही अगर आपको व्रत रखते समय पाचन की समस्या होती है तो आपको दही का सेवन ज़रूर करना चाहिए।
 
8. तला भुना न खाएं: व्रत के समय अधिकतर भारतीय घरों में से स्वादिष्ट पकवानों की सुगंद आती है। कई लोग व्रत के समय फलहार में कई तरह के व्यंजन बनाते हैं। ज्यादा तला भुना खाना आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढाता है। साथ ही ऐसे खाने में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या हो सकती है। 
ALSO READ: बारिश में फूड पॉइजनिंग से बचना जरूरी है, ये 5 सावधानियां बरतें

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

76वां गणतंत्र दिवस : कर्तव्य पथ की परेड से लेकर बीटिंग रिट्रीट तक, जानिए भारतीय गणतंत्र की 26 अनोखी बातें

Republic Day Parade 2025: वंदे मातरम् और जन गण मन में क्या है अंतर?

तन पर एक भी कपड़ा नहीं पहनती हैं ये महिला नागा साधु, जानिए कहां रहती हैं

Republic Day 2025 : गणतंत्र दिवस के निबंध में लिखें लोकतंत्र के इस महापर्व के असली मायने

76th Republic Day : गणतंत्र दिवस पर 10 लाइन में निबंध

सभी देखें

नवीनतम

अहिल्या पथ के अनुगामी प्रदेश के मोहन

भागवत के वक्तव्य पर विवाद जो कहा नहीं

इन रेसिपीज से बनाएं गणतंत्र दिवस को यादगार, अभी नोट करें 5 खास डिशेज

आज का नया चुटकुला : गणतंत्र दिवस का मतलब क्या होता है?

26 जनवरी पर स्कूल में कैसे और क्या करें प्रस्तुति

अगला लेख