इन चीजों को खाने का मन हो, तो आपकी सेहत खराब है...

Webdunia
भूख हम सभी करे लगती है और यह इस बात का संकेत है कि आपके शरीर को ऊर्जा की आवश्यकता है। लेकिन भूख का भी प्रकार होता है। एक भूख वह, जो ऊर्जा यानि कुछ भी खाने के लिए प्रेरित करती है और एक भूख वह, जो बार-बार लगती है और किसी विशेष स्वाद या चीज के लिए होती है, उसे खाकर ही आपको संतुष्ट‍ि मिलती है। आपको जिस चीज की भूख लगती  है, वह आपके स्वास्थ्य समस्या की ओर इशारा करती है। जानिए अपनी भूख के प्रकार से अपनी हेल्थ - 
 
1 अगर आपको कोई विशेष चीज बार-बार खाने का मन करता है और हर बार भूख लगने पर आपको वही चीज चाहिए, तो आपके शरीर में पोषण की कमी है, अत: आपको डॉक्टर व डाइटीशियन से सलाह लेना चाहिए।  

यह भी पढ़ें :  सफेद चावल छोड़िए, जानिए ब्राउन राइस के 5 फायदे
 
2 अगर आपको अधिक भूख लगती है और इसके साथ सिरदर्द भी होता है तो आप माइग्रेन के पहले चरण में हो सकते हैं। इस स्थिति में खासतौर से चॉकलेट खाने का मन ज्यादा होता है।
 
3 अगर आपको भूख की जगह बार-बार प्यास लगती है और गला सूखने लगता है तो यह आपके ब्लड शुगर के स्तर में बदलाव को दर्शाता है। ऐसे में बार-बार पेशाब आने की समस्या भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें :  कड़ी पत्ता के यह बेहतरीन फायदे, आपको चौंका देंगे...
 
4 चिप्स या इस तरह की तली हुई नमकीन चीजों की भूख और बार-बार इन्हें खाने का मन करना डिहाइड्रेशन का लक्षण हो सकता है। शरीर में द्रव्य और इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन बिगड़ने पर यह स्थिति बनती है। नींद पूरी न होना भी इसका कारण है।
 
5 अगर आपको बार-बार ठंडी चीजें खाने का मन करता है या आजकल आप बर्फ खाने का शौक रखते हैं, तो यह आयरन की कमी का संकेत हो सकता है। ऐसे में चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।

सम्बंधित जानकारी

सुबह खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, बढ़ सकती है एसिडिटी और पाचन की परेशानी

बॉडी पर तिल क्यों निकलता है? जानिए इसके पीछे छुपे साइंटिफिक और स्किन से जुड़े राज

भारत के इन राज्यों में अल्पसंख्यक हैं हिंदू? जानिए देश के किस राज्य में सबसे कम है हिन्दू आबादी

क्या होता है तुगलकी फरमान? जानिए कहां से आया यह शब्द

बरसात में कपड़ों से सीलन की स्मेल हटाने के लिए ये होममेड नुस्खा जरूर आजमाएं

टॉप 7 फूड्स जो मसल्स रिकवरी को तेजी से सपोर्ट करते हैं, जानिए जिमिंग के बाद क्या खाना है सबसे फायदेमंद

शत शत नमन: इन कोट्स के माध्यम से दें अपनों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

हर रोज चलें सिर्फ 7000 कदम, हेल्थ से जुड़ी ये गंभीर समस्याएं होंगी कम

शाकाहारी गाय को कैसे खिलाया जाता है नॉनवेज? क्या इससे दूध की गुणवत्ता में होता है सुधार?

दही खाते समय लोग करते हैं ये 8 बड़ी गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

अगला लेख