इन लड्डू के सेवन से पीरियड्स की समस्या से राहत मिलती है।
इनके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं और खून की कमी पूरी होती है।
ये लड्डू इम्युनिटी को बूस्ट करते हैं और बिमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।
Iron Deficiency Food : अक्सर ज़रूरी पोष्टिक तत्वों के कारण या अन्य बीमारी के कारण शरीर में खून की कमी (Iron Deficiency) होने लगती है। महिलाओं में खून की कमी की समस्या अधिक होती है। खून की कमी के कारण एनीमिया की समस्या भी हो सकती है जिसमें दिन भर थकान और कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में ज़रूरी है कि आप अपनी डाइट में आयरन रिच फूड शामिल करें। ALSO READ: ठंड के हिसाब से गोंद के लड्डू बनाने की विधि
आप अपनी डाइट में इन टेस्टी आयरन रिच लड्डू (Iron Rich Food) को शामिल कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं गुड़ के लड्डू की, जो आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। अगर आप इन लड्डू को बताई गई रेसिपी के अनुसार बनाएंगे तो आपको बेहतर परिणाम मिलेगा।
इन लड्डू के मदद से न सिर्फ आप खून की कमी बल्कि पीरियड्स की समस्या से भी राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे घर बैठे आप इन स्वादिष्ट और हेल्दी लड्डू को बना सकते हैं....
गुड़ के लड्डू बनाने के लिए सामग्री | Jaggery Laddu Ingredients
200 ग्राम क्रश किया हुआ गुड़
5 बड़े चम्मच घी
1 बड़ा चम्मच सोंठ
1 बड़ा चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 बड़ा चम्मच सौंफ और अजवाइन
1 बड़ा चम्मच तिल और जीरा
ऐसे बनाएं स्वादिष्ट गुड़ के लड्डू | Jaggery Laddu Recipe
सबसे पहले पैन या कढ़ाई में 5 बड़े चम्मच घी डालें।
इसके बाद इसमें सभी मसाले डालें और उन्हें थोड़ा भुनें।
आखिर में गुड़ डालें और तब तक मिलाएं जब तक गुड़ पिघल न जाए।
इसके बाद इसे हल्का ठंडा होने दें और लड्डू का आकार दें।
आपके लड्डू तैयार हैं और आप खाने के बाद इनका सेवन कर सकते हैं।
गुड़ के लड्डू खाने के फायदे | Jaggery Laddu Benefits
गुड़ के लड्डू से खून साफ होता है और आयरन की कमी की समस्या से राहत मिलती है।
यह हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत लाभकारी है।
गुड़ में जिंक और आयरन भरपूर मात्रा में होता है जो इम्युनिटी बूस्ट करने में मदद करता है।
अनियमित पीरियड्स की समस्या से राहत के लिए ये लड्डू खा सकते हैं।
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए गुड़ के लड्डू | Jaggery Laddu Side Effects
अगर आपको डायबिटीज है तो आपको गुड़ के लड्डू का सेवन नहीं करना चाहिए।
अगर आप प्रेग्नेंट हैं या ब्रैस्ट फीडिंग कराती हैं तो इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करें।
अगर आपको हाइपरटेंशन की समस्या है तो इसके सेवन से बचें।
गुड़ की तासीर गर्म होती है तो इसका अधिक सेवन करने से बचें।