सुनिए, लहसुन-प्याज से 'लोहा' लीजिए

Webdunia
सेंट्रल फूड टेक्नोलॉजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा किए गए शोधों में यह पता चला है कि लहसुन और प्याज में मौजूद कुछ यौगिकों से अनाज से आयरन और जिंक ग्रहण करने की क्षमता सात गुना अधिक बढ़ जाती है। 
 
लहसुन और प्याज सल्फर यौगिकों के मुख्य स्रोत हैं, जो कि भोजन से जिंक और आयरन को अधिक ग्रहण करने में सहायक हैं। यह वृद्धि 50 से 70 प्रतिशत होती है। यदि आप करी में लहसुन-प्याज का छोंक लगाते हैं तो वह स्वादिष्ट होने के साथ आपके लिए सेहतमंद भी होगी। 
 
लहसुन एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है। इसमें एंटीफंगल और एंटीवायरल तत्व मौजूद होते हैं। अध्ययन के अनुसार लहसुन में पाया जाने वाला सल्फर कंपाउंड एलीसिन प्राकृतिक एंटीबायोटिक के समान कार्य करते हैं। इसके अलावा, लहसुन में कई प्रकार के विटामिन, न्यूट्रिएंट्स और मिनेरल्स होते हैं जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। लहसुन आंतों में होने वाले पैरासाइट्स को खत्म करता है। 
 
प्रतिदिन खाली पेट लहसुन की 2 से 3 कलियां खाई जा सकती हैं। लहसुन को विभिन्न प्रकार की डिश में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कुछ लोग बाजार में उपलब्ध लहसुन सप्लीमेंट भी ले सकते हैं परंतु बाजार में उपलब्ध सप्लीमेंट लेने के पहले डॉक्टरी सलाह ले लेनी चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नमक-मिर्च वाली केरी खाने से पहुंचा रहे हैं सेहत को नुकसान, हो जाइये सावधान

लू लगने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, हीट स्ट्रोक से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय और ज़रूरी सावधानियां

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

मोबाइल युग में पुस्तकें पढ़ने को प्रेरित करती एक मजेदार कविता: देकर हमें दुआएं

क्यों मनाया जाता है पृथ्‍वी दिवस, पढ़ें निबंध

सभी देखें

नवीनतम

प्रेरक कहानी : कछुए की जीत

आज का लेटेस्ट चुटकुला : धरती गोल क्यों है

सत्य साईं महाप्रयाण दिवस, जानें जीवन परिचय और उनके चमत्कार के बारे में

पृथ्वी और पर्यावरण के लिए बहुउपयोगी हैं पेड़-पौधे, जानें पेड़ लगाने के 25 फायदे

कब और क्यों मनाया जाता है पृथ्वी दिवस, जानें इतिहास, महत्व और 2025 की थीम

अगला लेख