Hanuman Chalisa

7 रोगों की एक स्वादिष्ट दवा है जामुन का रस, जानिए लाभ

Webdunia
सुनकर आपको भले ही थोड़ा अलग लगे, लेकिन जामुन का जूस न केवल गजब का स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसके कई तरह के फायदे भी होते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि कुछ खास स्थानों पर इसे परोसने का तरीका भी लाजवाब है, जिसमें काले नमक का ट्विस्ट के साथ पेश किया जाता है। आप जब भी इसे ट्राय करेंगे, इसका स्वाद कभी नहीं भूल पाएंगे। इसके यह 7 लाभ भी जरूर जान लीजिए - 
 
1 भूख न लगना - अगर आपको भूख कम लगती है या आजकल भूख लग ही नहीं रही, तो एक बार जरूर इस स्वादिष्ट उपाय को आजमा लीजिए। कुछ दिनों तक इस का सेवन कीजिए और जादुई लाभ खुद देखिए। 
 
2 कब्ज - कब्ज के अलावा पेट के अन्य रोगों में भी जामुन का रस बेहद फायदेमंद है। खास तौर से जामुन का सिरका इन रोगों के लिए अमृत के समान असर करता है।
 
3 मधुमेह - मधुमेह यानि डायबिटीज के रोगियों के लिए जामुन का रस काफी लाभदायक है। जामुन और आम का रस बराबर मात्रा में मिलाकर पीने से भी मधुमेह में लाभ होता है।
 
4 उल्टी दस्त -  जामुन के एक किलोग्राम ताजे फलों का रस निकालकर ढाई किलोग्राम चीनी मिलाकर शरबत जैसी चाशनी बना लें। इसे एक ढक्कनदार साफ बोतल में भरकर रख लें। जब कभी उल्टी-दस्त या हैजा जैसी बीमारी की शिकायत हो, तब दो चम्मच शरबत और एक चम्मच अमृतधारा मिलाकर पिलाने से तुरंत राहत मिल जाती है।


5 शारीरिक दुर्बलता - जामुन का रस, शहद, आंवले या गुलाब के फूल का रस बराबर मात्रा में मिलाकर एक-दो माह तक प्रतिदिन सुबह के वक्त सेवन करने से रक्त की कमी एवं शारीरिक दुर्बलता दूर होती है। यौन तथा स्मरण शक्ति भी बढ़ जाती है। 
 
6 यह त्वचा का रंग बनाने वाली रंजक द्रव्य मेलानिन कोशिका को सक्रिय करता है, अतः यह रक्तहीनता तथा ल्यूकोडर्मा की उत्तम औषधि है। इसके अलावा जामुन यकृत को शक्ति प्रदान करता है और मूत्राशय में आई असामान्यता को सामान्य बनाने में सहायक होता है। 
 
मुंह में छाले होने पर जामुन का रस लगाएं, जामुन का रस तिल्ली के रोग में हितकारी है। वहीं विषैले जंतुओं के काटने पर जामुन के रस के साथ जामुन की पत्तियों का रस भी पिलाना चाहिए। 

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

अगला लेख