गर्मी के मौसम में कैरी का पना पीने के 5 सेहत लाभ, आप भी जानिए

Webdunia
गर्मी का मौसम आते ही कैरी की आवक भी शुरू हो जाती है और इसके स्वादिष्ट व्यंजनों का दौर भी। चटनी के अलावा कैरी के सबसे स्वादिष्ट व्यंजनों में शामिल है कैरी का पना। स्वाद में तो यह मजेदार है ही, गर्मी से बचने के लिए और सेहत के अन्य लाभ पाने के लिए भी यह बेहतरीन है। 
 
जानिए कैरी का पना पीने के यह 5 फायदे - 
 
1 कैरी का पना गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाने में बेहद फायदेमंद है। यह आपको लू की चपेट में आने से बचाएगा और शरीर में तरलता बनाए रखने में मददगार होगा। 
 
2 गर्मी के दिनों में इसका रोजाना इस्तेमाल पेट की समस्याओं से दूर रखेगा और पाचनक्रिया को दुरुस्त रखने में भी सहायक होगा। यह एक बढ़िया पाचक पेय है।
 
3 पेट की गर्मी को खत्म करने के साथ ही यह पाचक रसों के निर्माण में मदद करता है। 
 
4 विटामिन सी से भरपूर हेने के कारण यह आपकी प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा करता है और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से आपकी रक्षा करता है।
 
5 टीबी, एनिमिया, हैजा जैसी बीमारियों के लिए भी यह टॉनिक की तरह काम करता है। साथ ही पसीने में शरीर से निकलने वाले सोडियम और जिंक का स्तर भी बनाए रखता है। 

ALSO READ: दिनचर्या में बदलाव कर पाएं सेहतमंद जिंदगी

ALSO READ: बिछिया श्रृंगार के लिए ही नहीं है इसके Health Benefits भी लाजवाब हैं

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में अमृत के समान है गोंद कतीरा का सेवन, जानिए क्या हैं फायदे

गर्मियों में शरीर को ठंडक देंगे ये 5 ठंडी तासीर वाले ड्राई फ्रूट्स, जानें इनके हेल्थ बेनिफिट्स

लिवर में चर्बी जमा सकते हैं ये 10 फूड्स, क्या आप भी कर रहे हैं इनका सेवन?

जानिए दाल सब्जी में नींबू की कुछ बूंदें निचोड़ कर खाने से शरीर को मिलते हैं क्या फायदे

40 के आस - पास इस तरह अपना खयाल रखने से, मेनोपॉज की तकलीफ को कर सकती हैं कम

सभी देखें

नवीनतम

अपने भीतर के राम को पहचानिए! गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर

इन लोगों के लिए वरदान है कुट्टू का आटा, ग्लूटेन-फ्री होने के साथ और भी हैं कई फायदे

कितनी गंभीर बीमारी है सिकल सेल एनीमिया, जानिए कारण और लक्षण

रामनवमी पर पढ़ें भगवान श्रीराम को समर्पित ये स्वरचित कविता: मेरे अपने सबके केवल एक ही राम, एक ही राम

क्या गर्मियों में गुड़ खाने से सेहत को होता है नुकसान, डाइट में शामिल करने से पहले जान लें

अगला लेख