Kidney और Liver को Detox करेगी यह चाय

Webdunia
सेहतमंद रहने के लिए शरीर का अंदर से साफ और मजबूत होना बेहद जरूरी है। हमारी किडनी शरीर को अंदर साफ रखती है। लेकिन हमारी भी जिम्मेदारी है कि हम भी उसका ध्यान रखें और उसे समय-समय पर डिटॉक्स करते रहें। इस लेख में हम आपको बताएंगे कुछ हर्बल चाय के बारे में जिसका नियमित सेवन कर आप अपने लिवर और किडनी को डिटॉक्स कर सकते हैं।
 
किडनी और लिवर को डिटॉक्स करने के लिए चाय :
 
गुड़हल की यह चाय आपके लिवर को स्वस्थ व सुरक्षि‍त रखती है और अवांछि‍त तत्वों को बाहर करने में मदद करती है। इसका नियमित सेवन आपको लिवर संबंधी बीमारियों से दूर रखता है।
 
दालचीनी की चाय किडनी और लिवर को साफ यानी डिटॉक्स करने के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इससे आप अपनी सुबह की शुरुआत कर सकते हैं।
 
चुकंदर की चाय एक बेहतरीन किडनी क्लींजर है और यह आपके लिवर के स्वास्थ्य को भी बेहतर करेगा। चुकंदर का रस एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो फ्री रेडिकल्स को दूर करता है। यह गुर्दे की पथरी को बाहर निकालने में भी मदद करता है।
 
औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी का सेवन न सिर्फ किडनी को डिटॉक्स करने में मदद करता है, बल्कि इससे सूजन की समस्या भी दूर होती है। वहीं हल्दी ब्लडप्रेशर को कम करती है, जो गुर्दे की बीमारी का दूसरा प्रमुख कारण है। यही नहीं, यह किडनी के कार्य को भी बेहतर करती है। लेकिन गर्मी में हल्दी की चाय शरीर में ज्यादा गर्मी कर सकती है, ऐसे में गर्मी के मौसम में इसका सेवन न करना ही ठीक माना जाता है।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भारत के विभिन्न नोटों पर छपीं हैं देश की कौन सी धरोहरें, UNESCO विश्व धरोहर में हैं शामिल

लोहे जैसी मजबूत बॉडी के लिए इन 5 आयरन से भरपूर फूड्स को अभी करें अपनी डाइट में शामिल

क्या हमेशा मल्टी ग्रेन आटे की रोटी खाना है सेहतमंद, जान लें ये जरूरी बात

7 चौंकाने वाले असर जो खाना स्किप करने से आपकी बॉडी पर पड़ते हैं, जानिए क्या कहती है हेल्थ साइंस

मानसून में डेंगू के खतरे से बचने के लिए आज ही अपना लें ये 5 आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

मंगलवार सुविचार: Tuesday Quotes in Hindi

डॉक्टर ने किया है ज्यादा पानी पीने से मना? खाएं ये 5 फूड्स जिनसे नहीं लगेगी बार-बार प्यास

सुबह खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, बढ़ सकती है एसिडिटी और पाचन की परेशानी

बॉडी पर तिल क्यों निकलता है? जानिए इसके पीछे छुपे साइंटिफिक और स्किन से जुड़े राज

भारत के इन राज्यों में अल्पसंख्यक हैं हिंदू? जानिए देश के किस राज्य में सबसे कम है हिन्दू आबादी

अगला लेख