Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जानिए घर पर एक्सरसाइज करते समय क्या नहीं करना चाहिए

हमें फॉलो करें जानिए घर पर एक्सरसाइज करते समय क्या नहीं करना चाहिए
- अथर्व पंवार

बहुत से लोग कई बाहर करसत करने के स्थान पर घर में ही करते हैं। कुछ लोगों को घर में करना पसंद होता है तो कुछ व्यस्तता के कारण यह करने को मजबूर होते हैं। फिट रहने के लिए कसरत करना अच्छा तो है पर बिना किसी इंस्ट्रक्टर के करने से हम कई गलतियां कर देते हैं। आइए जानते हैं -
 
1 कई लोग घर पर एक्सरसाइज के दौरान ब्रेक नहीं लेते हैं। वह हर रोटेशन के बाद बॉडी को ब्रेक नहीं देते और दूसरी एक्सरसाइज करने लगते हैं। यदि आप एक घंटे कसरत करते हैं तो कम से कम 10 मिनट का टोटल ब्रेक टाइम आपकी एक्सरसाइज में शामिल होना चाहिए। ब्रेक लेने से मांसपेशियों को थोड़ी राहत मिलती है,  इससे हेवी वेट एक्सरसाइज करने में चोट का खतरा कम हो जाता है।
 
2 कई लोग एक्सरसाइज के दौरान अपने रूटीन को नहीं अपनाते हैं। यह एक भूल होती है। जिम या किसी और क्लास जाने से हर दिन की अलग एक्सरसाइज होती है, जैसे सोमवार को बैक, मंगलवार को शोल्डर, बुधवार को लेग...... , पर कई लोग घर पर अपने रूटीन का पालन नहीं करते और लगातार एक जैसी एक्सरसाइज करते हैं जिसके कारण उन मांसपेशियों पर अधिक दबाव पड़ता है और वह रिलैक्स नहीं हो पाती जिससे इंजरी का खतरा बढ़ जाता है।
 
3 घर पर एक्सरसाइज करने में ऐसा भी होता है कि कुछ लोग अधिक वजन से एक्सरसाइज की शुरुआत करते हैं। बॉडी एक्सरसाइज के पहले रिलैक्स मोड में रहती है जिसके कारण सीधे कोर की एक्सरसाइज करने से इंजुरी हो सकती है और आप भी अपना 100 प्रतिशत देने में असमर्थ रहते हैं। इसके लिए एक्सरसाइज की शुरुआत कम वेट से करें।
 
4 कई बार हम घर पर एक्सरसाइज के दौरान अनजाने में गलत टेक्निक का प्रयोग करते हैं। इस कारण इंजुरी होने की संभावनाएं तो अधिक होती ही है, बॉडी का शेप भी बिगड़ता है। ऐसे में कसरत करने के पहले किसी जानकार की सलाह अवश्य लें।
 
5 हर एक्सरसाइज की सबसे प्रमुख बात होती है वार्म अप। सरल भाषा में समझें तो जैसे कोई गाड़ी को चलाने के पहले इंजन गर्म करना जरूरी होता है वैसे ही अच्छी एक्सरसाइज करने के पहले शरीर को उस लायक बनाने के लिए वार्मअप और स्ट्रेचिंग की आवश्यकता होती है। कई लोग घर पर बिना वार्मअप करे ही एक्सरसाइज करने लगते हैं जिस कारण सुस्त पड़ी मांसपेशियों पर अचानक से भार पड़ने लगता है किस कारण शरीर में बाद में दर्द तो होता ही है साथ ही किसी चोट की सम्भावना भी बढ़ जाती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तनाव से होता है आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य, जानिए तनाव से दूर रहने के 5 तरीके