Health Tips : सुबह उठने के बाद होती है थकान, तो शरीर में है इस विटामिन की कमी!

Webdunia
कभी - कभी नींद पूरी होने के बाद भी सुबह उठने पर थकान महसूस होती है। शारीरिक रूप से थका होने के कारण किसी भी कार्य में मन नहीं लगता है। कभी चक्‍कर आते हैं, बॉडी पेन रहता है, कमजोरी महसूस होती है साथ ही किसी कार्य पर फोकस भी नहीं कर पाते हैं। इस बीमारी की जड़ विटामिन बी 12 हो सकती है। विटामिन बी 12 की कमी से इस तरह समस्‍या उत्‍पन्‍न हो सकती है। तो आइए जानते हैं विटामिन बी-12 के बारे में। बौर बी 12 की कमी को कैसे पूरा किया जा सकता है-
 
विटामिन बी 12 की कमी होने पर नजर आने वाले लक्षण 
 
- वजन तेजी से गिरना
- भूख नहीं लगना
- बेहोशी जैसा लगना
- सिर दर्द होना
- दिल की धड़कन तेज होना
 
विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करेंगे ये फल और सब्‍जी
 
चुकंदर - विटामिन बी 12 की कमी होने पर चुकंदर का सेवन करें। प्रतिदिन सलाद के साथ एक गोल स्‍लाइस चुकंदर की खाएं। इसका सेवन करने से खून की कमी पूरी होती है। खून की कमी होने पर ब्‍लड सेल्‍स प्रोपर नहीं बन पाते हैं और थकान महसूस होती है। इसमें मुख्‍य रूप से आयरन,मिनरल्‍स, कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। 
 
डेरी प्रोड्क्‍टस - डेरी प्रोडक्‍ट्स में भरपूर पोषक तत्‍व मौजूद होते हैं। साथ ही रोज एक गिलास दूध भी पीना जरूरी होता है। अगर आप दूध नहीं पी सकते हैं तो दही या छाछ का सेवन जरूर करें। इससे शरीर में मौजूद जरूरी तत्‍वों की कमी पूरी होती है। दही में जरूरी विटामिन और मिनरल्‍स भी मौजूद होते हैं। 
 
ब्रोकली - यह विटामिन बी 12 से भरपूर होता है। इसे रीच फूड या सुपर फूड भी कहते हैं। शरीर में विटामिन बी 12 के साथ फोलेट होता है, जिससे शरीर में हीमोग्‍लोबिन की कमी नहीं होती है। 
 
पनीर - पनीर भी विटामिन बी 12 सबसे अधिक पाया जाता है। साथ ही कॉटेज चीज में भी बी 12 मौजूद होता है। इसलिए अधिक से अधिक इसका सेवन करना चाहिए। 
 
सीरीयल्‍स - विटामिन बी 12 नॉनवेज और अंडे में भरपूर मात्रा में होता है। लेकिन वेजिटेरियन होने के नाते ओट्स और मूसली विटामिन बी12 का अच्‍छा स्‍त्रोत है। ध्‍यान रहे कि होल ग्रेन सीरीयल्‍स ही लें। 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

चिंता करने का भी तय करें टाइम, एंजाइटी होगी मिनटों में दूर

आपकी रोज की ये 5 हैबिट्स कम कर सकती हैं हार्ट अटैक का रिस्क, जानिए इनके बारे में

कमजोर आंखों के लिए आज से शुरू कर दें इन योगासनों का अभ्यास

पीसफुल लाइफ जीना चाहते हैं तो दिमाग को शांत रखने से करें शुरुआत, रोज अपनाएं ये 6 सबसे इजी आदतें

हवाई जहाज के इंजन में क्यों डाला जाता है जिंदा मुर्गा? जानिए क्या होता है चिकन गन टेस्ट

सभी देखें

नवीनतम

गोलाकार ही क्यों होती हैं Airplane की खिड़कियां? दिलचस्प है इसका साइंस

इन 7 लोगों को नहीं खाना चाहिए अचार, जानिए कारण

हिन्दी कविता : योग, जीवन का संगीत

योग को लोक से जोड़ने का श्रेय गुरु गोरखनाथ को

क्या सच में छींकते समय रुक जाती है दिल की धड़कन?

अगला लेख