संक्रांति : चाइना डोर से ना कट जाए जीवन की डोर, पढ़ें 6 सावधानियां

Webdunia
मकर संक्राति तिल गुड़ की मिठास के साथ-साथ पतंगबाजी के उत्साह से भरा पर्व है। लेकिन पतंगबाजी के पेंच लड़ाकर, हर पल रोमांच और अनगिनत खुशि‍यों से भर देने वाला यही पर्व एक ही पल में आपसे सारी खुशि‍यां छीन भी सकता है। जी हां, पतंग उड़ाने के लिए आप जिस मांझे का इस्तेमाल करते हैं, वह बेहद खतरनाक भी हो सकता है। कैसे, जरूर जानें - 
 
संक्रांति के पहले ही बाजार रंगबिरंगी, छोटी-बड़ी, विभि‍न्न आकार की पतंगों से सज जाता है। इनमें से आप अपने मुताबिक कोई भी पतंग चुन सकते हैं, लेकिन इसे उड़ाने के लिए आप जिस मांझे, यानि पतंग उड़ाने वाली डोर का प्रयोग कर रहे हैं उससे सावधान हो जाएं। यह डोर न केवल आपको बुरी तरह से घायल कर सकती है, बल्कि संक्रांति पर पतंग की यह सुनहरी डोर, आपसे आपकी या अपनों की जिंदगी भी छीन सकती है।
 
आजकल बाजार में चाइना की बनी पतंगें और मांझे की खूब बिक्री हो रही है। लेकिन दिखने में आकर्षक और मजबूत मांझा आपको बुरी तरह से घायल कर सकता है। दरअसल अपनी पतंग को कटने से बचाने के लिए लोग चाइना की डोर का प्रयोग करते हैं, लेकिन चाइना की यह डोर सिर्फ आकाश में उड़ते पंछियों को ही घायल नहीं करती, बल्कि जरा सा टकराव होने पर आपके नाजुक हाथों को भी घायल कर देती है। 
 
पि‍छले कुछ सालों में चाइना की डोर में उलझकर कई जानें जा चुकी है। इससे बचने के लिए आपको बेहद सतर्क और जागरूक रहने की जरूरत है। कुछ जरूरी सावधानियां जरूर अपनाएं - 
 
1. बाजार से चाइना की डोर के बजाए सामान्य मांझा खरीदकर लाएं। यह बिल्कुल भी खतरनाक नहीं होता, और ना ही इतना पक्का होता है, कि किसी पशु-पक्षी को घायल करे।
 
2. अगर घर में गलती से भी चाइना की डोर आ गई है, तो उसे बच्चों और अन्य लोगों से दूर रखें और चाइना डोर के नुकसान और खतरे से अवगत कराएं।
 
3. पतंग उड़ाते समय भी विशेष रूप से सावधानी रखें। सामान्य धागे में भी कई बार कांच का मिश्रण लगा होता है। यह आपको घायल कर सकता है।
 
4.  अगर बच्चे मिलकर पतंग उड़ा रहे हैं, तो बड़े इस बात का ख्याल रखें कि बच्चे किस प्रकार के मांझे का प्रयोग कर रहे हैं। वहां मौजूद रहकर बच्चों पर ध्यान रखें।
 
5.  पतंग के कहीं उलझने या टकराने पर उसे खींचने का प्रयास न करें। इससे संबंधि‍त वस्तु को नुकसान पहुंच सकता है, साथ ही आपके हाथ में भी चोट लग सकती है।
 
6.  सुरक्षि‍त स्थान पर खड़े रहकर पतंग उड़ाएं और इस बात का विशेष ध्यान रखें कि मंझा किसी को स्पर्श न कर सके। इससे आसपास के लोग भी सुरक्षि‍त रहेंगे।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है आंवला और शहद, जानें 7 फायदे

थकान भरे दिन के बाद लगता है बुखार जैसा तो जानें इसके कारण और बचाव

गर्मियों में करें ये 5 आसान एक्सरसाइज, तेजी से घटेगा वजन

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

गर्मियों में पहनने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 फैब्रिक, जानें इनके फायदे

फ़िरदौस ख़ान को मिला बेस्ट वालंटियर अवॉर्ड

01 मई: महाराष्ट्र एवं गुजरात स्थापना दिवस, जानें इस दिन के बारे में

चित्रकार और कहानीकार प्रभु जोशी के स्मृति दिवस पर लघुकथा पाठ

गर्मियों की शानदार रेसिपी: कैसे बनाएं कैरी का खट्‍टा-मीठा पना, जानें 5 सेहत फायदे

Labour Day 2024 : 1 मई को क्यों मनाया जाता है मजदूर दिवस?

अगला लेख