जानिए तुलसी की चाय बनाने की विधि और इसे पीने के 5 फायदे

Webdunia
तुलसी अनेक औषधीय गुणों वाला पौधा है, इसमे एंटीऑक्सिडेंट के अलावा भी ऐसे कई तत्व होते है जो हमारी सेहत को अनेक प्रकार से फायदा पहुंचाते है। तुलसी का इस्तेमाल उसके ताजे पत्ते, सूखे हुए पत्ते या पाउडर किसी भी रूप में करना फायदेमंद होता है। आइए, जानते हैं तुलसी की चाय बनाने की विधि और इसे पीने के फायदे - 
 
तुलसी की चाय बनाने की विधि -
 
1 इसे बनाना बहुत ही आसान है, इसके लिए आपको सिर्फ एक पैन में 1 कप पानी डालकर उसमें 2-4 तुलसी की पत्ती डालना है। अब इसे गैस पर  चढ़ाकर उबाल लें। इससे तुलसी का रंग और फ्लेवर दोनों पानी में आ जाएगा। अब आपकी तुलसी की चाय तैयार है।
 
2 आप चाहे तो स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें 1 चम्मच शहद और आधा चम्मच नींबू का रस भी डाल कर पी सकते हैं।
 
तुलसी की चाय पीने के चमत्कारी फायदे -
 
1 इसे पीने से कफ, खांसी, जुकाम, अस्थमा और जकड़न जैसी तकलीफ से राहत मिलती है।
 
2 तुलसी की चाय शरीर में स्ट्रेस हार्मोन यानी कि कॉर्टिसोल हॉर्मोन का स्तर नियंत्रित करने में मदद करती है। इसलिए यह चिड़चिड़ापन, तनाव और डिप्रेशन को दूर करने में सहायक होती है।
 
3 नियमित रूप से तुलसी की चाय पीने पर शरीर में शुगर का स्तर चमत्कारी रूप से कम हो जाता है।
 
4 तुलसी में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जिस कारण ये दांतों व मुंह के कीटाणुओं को खत्म करने में मदद करती हैं। साथ ही सांस की बदबू को दूर करने में भी सहायक होती है।
 
5 इसे पीना आर्थराइटिस के मरीजों के लिए रामबाण है। इसका एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण जोड़ों के लिए एक दर्द निवारक का काम करता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

8 वेजिटेरियन फूड्स जो नैचुरली कम कर सकते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल, जानिए दिल को हेल्दी रखने वाले सुपरफूड्स

सोते समय म्यूजिक सुनना हो सकता है बेहद खतरनाक, जानिए इससे होने वाले 7 बड़े नुकसान

चाय कॉफी नहीं, रिफ्रेशिंग फील करने के लिए रोज सुबह करें ये 8 काम

क्या आपको भी चीजें याद नहीं रहतीं? हो सकता है ब्रेन फॉग, जानिए इलाज

क्या है सिटींग वॉकिंग का 2 पर 20 रूल? वेट लॉस और ब्लड शुगर मैनेज करने में कैसे कारगर?

सभी देखें

नवीनतम

पार्टनर से रोमांटिक अंदाज में कहें गुड नाइट, भेजें ये 20 दिल छू जाने वाले गुड नाइट कोट्स

इन 6 लोगों को नहीं पीनी चाहिए छाछ, जानिए वजह

भारत में कोरोना का JN.1 वैरिएंट: जानिए कितना है खतरनाक और क्या हैं इसके प्रमुख लक्षण

बाल कविता: इनको करो नमस्ते जी

डिजिटल युग में कविता की प्रासंगिकता और पाठक की भूमिका

अगला लेख