मोरधन खाने के क्या फायदे हैं, ज्यादा खाने के 2 नुकसान भी जान लीजिए...

Webdunia
भारतीय पर्वों में कुछ पर्व ऐसे हैं जब सिर्फ मोरधन ही खाया जाता है। आइए जानते हैं मोरधन से होने वाले हेल्थ बेनिफिट्स 
 
मोरधन का उपयोग उपवास में किया जाता है क्योंकि यह बहुत ही आसानी से पच जाता है एवं स्वादिष्ट भी होता है। 
 
उपवास में लोग अनाज नहीं खाते तो अनाज के स्थान पर मोरधन खाया जा सकता है, इसमें पोषक तत्व पाए जाते हैं। 
 
मोरधन के बहुत प्रकार के मीठे एवं नमकीन स्वादिष्ट व्यंजन बनाये जाते हैं जैसे- 
मोरधन की खिचड़ी
मोरधन की पूरी
खीर
उपमा
ढोकले
डोसा
कटलेट
मोरधन के बड़े
पुलाव
कचोरी
चकली
मोरधन का चीला
इडली इत्यादि.
ये व्यंजन सेहत के लिए भी लाभदायक हैं। 
 
मोरधन में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, सी, ई और प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। 
 
मोरधन में खनिज की मात्रा भी पर्याप्त होती है। 
 
इसमें ग्लूटेन नहीं पाया जाता जिससे केलोरी और शर्करा की मात्रा कम होती है।
 
जो लोग अपने वजन को लेकर परेशान हैं उनके लिए यह बहुत ही अच्छा आहार है। 
फायदे 
पाचन तंत्र में सुधार
वजन कम होता है 
ताकत और स्फूर्ति बढ़ाता है 
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है 
शरीर को फाइबर मिलता है 
प्रोटीन का भंडार 
 
ऋषि पंचमी के दिन मोरधन का महत्व 
ऋषि पंचमी के दिन मोरधन का विशेष महत्व है, इस दिन मोरधन या दूब पर महिलाएं सफ़ेद कपडा लपेटकर उसके सप्तऋषि बनाती हैं एवं इसके बाद मोरधन, फल, दूध, पंचाम्रत, दही से पूजन करती हैं इसके बाद घर के बुजुर्गों से आशीर्वाद लेती हैं। मोरधन की खीर बनाई जाती है और महिलाएं व्रत रखती हैं। 
 
दो नुकसान
मोरधन लाभदायक तो है ले‍किन ज्यादा खाने से नुकसानदायक भी है। कुछ लोग मोरधन खाने में हिचकते हैं क्योंकि उनको यह भोजन नहीं पचता। 
 
कुछ लोगों में मोरधन खाने से सिर दर्द की समस्या देखी गई है अत: इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करें। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पार्टनर के लिए 20 बेहतरीन रोमांटिक गुड मॉर्निंग लव शायरी और कोट्स

भारत में कैसे आता है मॉनसून? समझिए बारिश का पूरा विज्ञान

बरखा की बूंदों में भीगी ये शायरी पढ़ कर दिल हो जाएगा तरोताजा

हेयर ट्रांसप्लांट ने लील ली 2 जिंदगियां, जानिए कितनी सेफ है ये सर्जरी, संभावित खतरे और किन लोगों को नहीं करवाना चाहिए ट्रांसप्लांट

प्री-मॉनसून और मॉनसून में क्या होता है अंतर, आसान भाषा में समझिए

सभी देखें

नवीनतम

कितनी है कर्नल सोफिया कुरैशी की सैलरी, जानिए भारतीय सेना में इस पोस्ट का वेतनमान

इस विटामिन की कमी से यंग ऐज में भी होता है कमर दर्द

आध्यात्मिक संत प्रेमानंद महाराज के 10 प्रेरणरदायी विचार

कैंसर का खतरा 60% तक घटा सकती हैं ये 5 आदतें

8 वेजिटेरियन फूड्स जो नैचुरली कम कर सकते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल, जानिए दिल को हेल्दी रखने वाले सुपरफूड्स

अगला लेख