Publish Date: Tue, 01 Apr 2025 (07:31 IST)
Updated Date: Mon, 31 Mar 2025 (18:38 IST)
morning sickness reasons: कई बार सुबह की शुरुआत बहुत थकान से भरी होती है। गर्भवती महिलाओं में यह सामान्य है। लेकिन यदि आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें सुबह के समय उल्टी या चक्कर की समस्या रहती है तो इसका एक बड़ा कारण डिहाइड्रेशन हो सकता है। रात में सोते समय शरीर में मौजूद पानी का उपयोग शेयर करता है। ऐसे में सुबह के समय शरीर में पानी की कमी हो सकती है। आईए जानते हैं सुबह उठने के बाद खुद को कैसे हाइड्रेट किया जा सकता है।
सुबह उठकर खुद को हाइड्रेट करने के 5 तरीके
1. गुनगुना नींबू पानी: सुबह उठकर एक गिलास गुनगुना नींबू पानी पीने से शरीर को तुरंत हाइड्रेशन मिलता है। नींबू विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो शरीर को डिटॉक्स करने और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है।
2. नारियल पानी: नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। यह पेट के लिए भी हल्का होता है और पाचन को बेहतर बनाता है।
3. फल और सब्जियां: सुबह नाश्ते में खीरा, तरबूज, संतरा और पालक जैसी पानी से भरपूर फल और सब्जियां शामिल करें। ये शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ आवश्यक पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं।
4. हर्बल चाय: कैफीन वाली चाय और कॉफी के बजाय हर्बल चाय जैसे कैमोमाइल, अदरक या पुदीना चाय का सेवन करें। ये शरीर को हाइड्रेट करने के साथ-साथ तनाव को कम करने में भी मदद करते हैं।
5. पानी: सुबह उठकर कम से कम दो गिलास पानी जरूर पिएं। यह शरीर को हाइड्रेट करने का सबसे सरल और प्रभावी तरीका है।
मॉर्निंग सिकनेस से बचने के उपाय
• पर्याप्त नींद लें: हर रात 7-8 घंटे की नींद लें।
• तनाव कम करें: योग, ध्यान या गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज करें।
• संतुलित आहार लें: सुबह नाश्ते में प्रोटीन और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें।
• नियमित व्यायाम करें: रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम करें।