सर्दियों में हड्डियों को बनाएं मजबूत, आहार में जरूर शामिल करें ये 8 कैल्शियम से भरपूर चीजें

Webdunia
हड्डियों की मजबुती के लिए शरीर में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होना जरूरी है। कैल्शियम की आपूर्ति के लिए डॉक्टर और बड़े बुजुर्ग रोजाना दूध पीने की सलाह देते हैं, लेकिन कई लोगों को दूध का स्वाद बिलकुल नहीं भाता है। ऐसे में शरीर में कैल्शियम की पूर्ति के लिए आपके पास कई अन्य विकल्प भी है। आइए, जानते हैं ऐसे ही 8 आहार के बारे में जिनमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है - 
 
1.बीज :
 
अलसी, कद्दू और तिल के बीज कैल्शियम के अच्छे स्रोत होते हैं। इनमें कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पर्याप्त मात्रा में होता है।
 
2. दही :
 
एक कप सादे दही में 30 प्रतिशत कैल्शियम के साथ-साथ फास्फोरस, पोटेशियम, विटामिन B2 और B12 होता है, इसीलिए यदि आपको दूध नहीं पसंद तो आप दही खा सकते हैं।
 
3. बीन्स :
 
एक कप बीन्स में 24 प्रतिशत तक कैल्शियम होता है इसीलिए बीन्स को आपनी डाइट में शामिल करने से शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी हो जाती है।
 
4. पनीर :
 
पनीर में भी भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। पनीर सेवन करने से शरीर में कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन की भी कमी भी पूरी हो जाती है।
 
5. बादाम :
 
बादाम खाने से भी हड्डियां मजबूत होती है क्योंकि इसमें भी कैल्शियम पाया जाता है।
 
6. पालक :
 
पालक में भी भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। 100 ग्राम पालक में 99 मि.ली कैल्शियम होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हफ्ते में कम से कम 3 बार पालक जरूर खाएं।
 
7. सोया दूध या टोफू :
 
अगर आपको दूध पीना पसंद नहीं है तो आप सोया दूध या टोफू को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इनका स्वाद दूध के स्वाद से काफी अलग होता है।  इनमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है।
 
8. भिंडी :
 
एक कटोरी भिंडी में 40 ग्राम कैल्शियम होता है। भिंडी को हफ्ते में दो बार खाने से दांतों खराब नहीं होते और हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

अपनों का दिन बनाएं मंगलमय, भेजें सुन्दर आध्यात्मिक सुप्रभात् संदेश

रात को शहद में भिगोकर रख दें यह एक चीज, सुबह खाने से मिलेंगे सेहत को अनगिनत फायदे

इम्युनिटी बढ़ाने के साथ दिन भर तरोताजा रखेंगे ये गोल्डन आइस क्यूब, जानिए कैसे तैयार करें

कॉर्टिसोल हार्मोन को दुरुस्त करने के लिए डाईट में शामिल करें ये 4 चीजें, स्ट्रेस को कहें बाय-बाय

क्या प्रोटीन सप्लीमेंट्स लेने से जल्दी आता है बुढ़ापा, जानिए सच्चाई

सभी देखें

नवीनतम

क्या नेपाल भी सैन्य शासन की ओर बढ़ रहा है?

ब्लैकहेड्स हटाने के 7 आसान उपाय, मिनटों में पाएं साफ और चमकदार त्वचा

ईद उल-फ़ित्र पर क्या-क्या बनाएं, जानें ईद उल फितर के पकवानों की सूची

ईद के इस चांद की तरह दमकता रहे आपका हर दिन, रब से बस यही दुआ मांगते हैं ईद के दिन... खास अंदाज में कहें ईद मुबारक

तिब्बत को लेकर पंडित नेहरू की गलतियां और 1962 में चीन का भारत पर हमला

अगला लेख