सेहत से जुड़ी इन 5 बातों को जानकर जरूर चौंक जाएंगे, एक बार पढ़ें

Webdunia
सेहत से जुड़ी कई बातें आप जानते, पढ़ते और महसूस करते हैं, कई तरीके भी अपनाते हैं। लेकिन सेहत की कई बातें ऐसी भी हैं, जो आप नहीं जानते, पर आपको पता होना चाहिए। जैसे इन 5 बातों को जानकर आप जरूर चौंक जाएंगे - 
 
1 धूम्रपान के बराबर नुकसानदेह है शुगर  - क्या आप जानते हैं कि शकर आपकी सेहत के लिए उतनी ही हानिकारक है जितनी शराब या सिगरेट। जी हां हम बात कर रहे हैं उन मिठाइयों की, जिन्हें आप रोजाना किसी न किसी बहाने अपनी डाइट में शामिल करते हैं। कैलिफोर्निया युनिवर्सिटी में हुए एक शोध के अनुसार शर्करा की अधि‍क मात्रा आपको शराब और सिगरेट की तरह ही नुकसान पहुंचाती है।
 
2 खुश रहने के लिए बस 1 घंटा अतिरिक्त नींद - यूएस में मनोचिकित्सकों के एक समूह द्वारा किए गए एक शोध के परिणाम यह बात साबित करते हैं, कि हर रात 1 घंटा अतिरिक्त नींद आपको खुश रखने में अधि‍क सहायक होती है, बजाए अन्य कारणों के।
 
3 व्यायाम करना मोटापा कम नहीं करता - हम बताना चाहते हैं, कि केवल व्यायाम करना आपके मोटापे को कम नहीं कर सकता।  दरअसल व्यायाम के साथ ली गई सही डाइट आपके दुबलेपन के आंकड़ों को तय करती है। यह जरूरी नहीं कि आप केवल व्यायाम करने भर से पतले हो सकते हैं। हालांकि मोटापे के लिए इसे एक इलाज के तौर पर लिया जा सकता है, जिसका पालन सही डाइट के साथ किया जाए। हालांकि इसके अलावा भी व्यायाम के कई फायदे हैं।
 
4 च्यूंगम से तेज होता है दिमाग - एक शोध में यह बात साबित हुई है, कि सुबह के समय च्यूंगम चबाने से आपका दिमाग सक्रिय होता है और आप मानसिक रूप से थकान महसूस नहीं करते। यही नहीं, इससे आपकी याददाश्त में लगभग 35 प्रतिशत तक इजाफा हो सकता है।
 
5 सभी बैक्टीरिया हानिकारक नहीं होते - रोज की दिनचर्या में बेशक हमारा सामना कई तरह के बैक्टीरिया से होता है। बल्कि एक स्वस्थ इंसान अपने आसपास लगभग हजार तरह के बैक्टीरिया से घि‍रा होता है। लेकिन यह सभी आपको नुकसान न पहुंचाकर आपके लिए फायदेमंद भी होते हैं। शोध के अनुसार इनमें हानिकारक बैक्टीरिया 1 प्रतिशत से भी कम होते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आप भी शुभांशु शुक्ला की तरह एस्ट्रोनॉट बनना चाहते हैं, जानिए अंतरिक्ष में जाने के लिए किस डिग्री और योग्यता की है जरूरत

हार्ट अटैक से एक महीने पहले बॉडी देती है ये 7 सिग्नल, कहीं आप तो नहीं कर रहे अनदेखा?

बाजार में कितने रुपए का मिलता है ब्लैक वॉटर? क्या हर व्यक्ति पी सकता है ये पानी?

बालों और त्वचा के लिए अमृत है आंवला, जानिए सेवन का सही तरीका

सफेद चीनी छोड़ने के 6 जबरदस्त फायदे, सेहत से जुड़ी हर परेशानी हो सकती है दूर

सभी देखें

नवीनतम

हिंदू धर्म से प्रेरित बेबी गर्ल्स के अ से मॉडर्न और यूनिक नाम, अर्थ भी है खास

पुण्यतिथि विशेष: मोटीवेशनल स्वामी विवेकानंद कोट्स

बिना धूप में निकले कैसे पाएं ‘सनशाइन विटामिन’? जानिए किन्हें होती है विटामिन डी की कमी?

बारिश है पसंद तो बेटी को दीजिए बरखा से प्रभावित ये नाम, अर्थ भी हैं सुन्दर

'मां' और ‘ममता’ की धरती पर क्यों खतरे में है स्त्री की अस्मिता!

अगला लेख