मलाईदार नारियल क्रश, सेहत के यह 8 फायदे पढ़कर रह जाएंगे दंग

Webdunia
नारियल। धर्म के अलावा इस फल का प्रयोग सेहत और सौन्दर्य के लिए किया जाता है। नारियल का पानी, नारियल का तेल, नारियल का दूध,नारियल की गिरी, कच्चे नारियल की मलाई सभी सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। नारियल का पानी शरीर को ठंडा करता है और शरीर का तापमान ठीक बनाए रखता है। नारियल पानी ऊर्जा का अच्छा वाहक है। वहीं ताजे नारियल की मलाई सेहत के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी बहुत फायदेमंद है। 
 
 
ALSO READ: नारियल देता है पूजा का पूरा फल, जानिए इस शुभ फल के 10 अनसुने टोटके

आजकल मार्केट में नारियल पानी से ज्यादा नारियल क्रश को पसंद किया जा रहा है। इसकी बड़ी वजह है कि इसमें नारियल पानी और मलाई दोनों के फायदे समाहित होते हैं और स्वाद में यह नारियल पानी से अधिक बेह‍तर होता है। नारियल पानी में कई बार तैलीय स्वाद आने लगता है लेकिन नारियल क्रश अलग ढंग से तैयार किया जाता है। इसमें मलाई और पानी को नींबू के रस, शकर व बर्फ के साथ मिक्सर में चलाया जाता है। पढ़ें इसकी अन्य विशेषताएं- 

ALSO READ: इन 5 तरीकों से नारियल तेल करें इस्तेमाल और पाएं करिश्माई फायदे
 
नारियल क्रश में विटामिन ए, बी, सी, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, सोडियम एवं लौह तत्व भरपूर होता है। यह सभी तत्व शरीर के संपूर्ण विकास हेतु अत्यंत लाभदायक माने जाते हैं। नारियल क्रश रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। शरीर में मौजूद बहुत से वायरस से भी लड़ाई करता है। 
 
जानें नारियल क्रश की खूबियां 
 
1 नारियल क्रश यानी नारियल पानी में मलाई मिलाकर पीने से शरीर को शीतलता मिलती है। यह त्वचा संबंधी बीमारियों में काफी फायदेमंद है। नारियल के क्रश में खीरे का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे के दाग मिट जाते हैं। चेहरा सुंदर एवं चमकदार हो जाता है। 
 
ALSO READ: पूजा ही नहीं सेहत के लिए भी शुभ है नारियल, 6 लाभकारी नुस्खे पढ़ें और आजमाएं
 
2 ताजे हरे कच्चे नारियल में 90 प्रतिशत पानी रहता है लेकिन इस नारियल की मलाई सबसे पौष्टिक अवस्था में होती है। नारियल क्रश पके हुए नारियल की मलाई से भी ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक होता है। इसमें खनिज पदार्थ की मात्रा अधिक होती है, जबकि फैट, शर्करा और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है। 
 
3 ताजे नारियल की 11 औंस मलाई में केवल 65 कैलोरी है पर फिर भी यह पोषकता से भरपूर होता है। नारियल क्रश कितनी ही मात्रा में लिया जाए पर यह आपको मोटापे से बचाता है और शरीर को आवश्यक पौष्टिकता प्रदान करता है। 

ALSO READ: नारियल पानी पीते हैं तो यह 5 जानकारियां आपके लिए हैं...
 
4  नारियल क्रश से शरीर की मैग्नीज की दैनिक आवश्यकता की पूर्ति हो जाती है। यह खनिज रक्त के थक्के हटाने में सहायक कारकों के निर्माण में मदद करता है। इसमें 15 प्रतिशत पोटैशियम होता है, जो मांसपेशियों, हड्डियों और पाचनतंत्र को सही रखने में मदद करता है। 
 
5 तुरंत और तत्काल ऊर्जा के लिए नारियल क्रश बेहद उपयोगी है। किडनी के लिए आवश्यक खनिज मैग्नीशियम ताजे नारियल क्रश में मिलता है। 
 
6 नारियल क्रश बेहतरीन पोषण का सर्वश्रेष्ठ स्रोत होता है। यह शरीर के प्रतिरोधी तंत्र लेमेटरी रिस्पॉन्स को बेहतर बनाने में मदद करता है।  
 
ALSO READ: नहाने के तुरंत बाद नारियल तेल उठाएं, क्रीम नहीं, जानिए क्यों (5 काम की बातें)
 
7 नारियल क्रश में नींबू निचोड़कर पीने से शरीर में पानी की कमी की समस्या दूर होती है। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। 
 
8  नारियल क्रश आस्टियोपोरोसिस के खतरे से बचाता है। शरीर को तुरंत सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। यह हड्डियों और दांतों को भी मजबूत बनाता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025 : संगीत का साथ मेंटल हेल्थ के लिए इन 7 तरीकों से है फायदेमंद

21 जून योग दिवस 2025: सूर्य नमस्कार करने की 12 स्टेप और 12 फायदे

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: 30 की उम्र तक हर महिला को शुरू कर देना चाहिए ये 5 योग अभ्यास

21 जून: अंतरराष्ट्रीय योग एवं संगीत दिवस, जानें इसकी 3 खास बातें

क्यों पुंगनूर गाय पालना पसंद कर रहे हैं लोग? जानिए वैदिक काल की इस अद्भुत गाय की विशेषताएं

सभी देखें

नवीनतम

थायराइड के लिए सबसे असरदार हैं ये 3 योगासन, जानिए कैसे करें

हर यंगस्टर को रोज करना चाहिए ये 5 योगासन

भारत के किस राज्य में कितनी है मुसलमानों की हिस्सेदारी, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम मुस्लिम आबादी वाले राज्य

पीसफुल लाइफ जीना चाहते हैं तो दिमाग को शांत रखने से करें शुरुआत, रोज अपनाएं ये 6 सबसे इजी आदतें

योग दिवस 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है, जानें कारण और इसका महत्व

अगला लेख