नहाने के तुरंत बाद नारियल तेल उठाएं, क्रीम नहीं, जानिए क्यों (5 काम की बातें)

Webdunia
जी हां, हम उसी नारियल तेल की बात कर रहे हैं, जिसे आप बालों की मसाज के लिए या फिर किचन में इस्तेमाल करते हैं। कहीं आप यह तो नहीं सोच रहे कि नारियल तेल का नहाने के बाद क्या काम? तो हम बताते हैं नहाने के बाद नारियल तेल लगाने के यह 5 बेहतरीन फायदे - 
 
1 नहाने के बाद अगर आपको महंगे मॉइश्चराइजर, बॉडी क्रीम या बॉडी लोशन प्रयोग करने की आदत है, तो आपके लिए यह काम नारियल तेल भी कर सकता है, वह भी कम दामों पर। नारियल तेल आपकी त्वचा को चि‍कनाई प्रदान करेगा।
 
2 अगर आपको शरीर के किसी अंग में इंफेक्शन या खुजली की समस्या है, तो नारियल तेल के साथ कपूर मिलाकर अपने बाथरूम में जरूर रखें। हर दिन नहाने के बाद संबंधि‍त स्थान पर इसे लगाना आपको त्वचा की समस्याओं से निजात दिलाएगा।
 
3 यदि आप अंर्तवस्त्रों के कारण होने वाले निशान, जलन, सूजन फिर खुजली से परेशान हैं, तब भी नारियल तेल और कपूर का यह मिश्रण आपके लिए बेहद फायदेमंद चीज है।
 
4 चेहरे की सफाई, खास तौर से मेकअप साफ करने के लिए नारियल का तेल किसी भी क्लिंजिंग मिल्क से ज्यादा बेहतर है। रुई के फाहे में थोड़ा नारियल तेल लेकर चेहरे की सफाई करें या फिर पहले चेहरे पर तेल लगा लें फिर रुई से साफ कर लें।
 
5 हेयर रिमूविंग के लिए नारियल का तेल एक बढ़ि‍या विकल्प है। हेयर रिमूव करने से पहले नारियल तेल से मसाज करने पर आपकी त्वचा नर्म, मुलायम और चिकनी हो सकती है। लेकिन वैक्स‍िंग पर यह प्रयोग कारगर नहीं होगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

इन कारणों से 40 पास की महिलाओं को वेट लॉस में होती है परेशानी

लू लगने पर ये फल खाने से रिकवरी होती है फास्ट, मिलती है राहत

खुद की तलाश में प्लान करें एक शानदार सोलो ट्रिप, ये जगहें रहेंगी शानदार

5 हजार वर्ष तक जिंदा रहने का नुस्खा, जानकर चौंक जाएंगे Video

योग के अनुसार प्राणायाम करने के क्या हैं 6 चमत्कारी फायदे, आप भी 5 मिनट रोज करें

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान से युद्ध क्यों है जरूरी, जानिए 5 चौंकाने वाले कारण

घर की लाड़ली को दीजिए श अक्षर से शुरू होने वाले ये पारंपरिक नाम

मनोरंजक बाल कहानी: चूहा और शेर

Indian Street Food: घर पर कच्छी स्टाइल दाबेली कैसे बनाएं, जानें पूरी रेसिपी

बाल गीत : चलो खेत में महुए बीने

अगला लेख