Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Health Tips : नौतपा में बरतें 10 सावधानियां

हमें फॉलो करें Health Tips : नौतपा में बरतें 10 सावधानियां
नौतपा के दिनों की गर्मी इतनी तीखी होती है कि चाहे आप घर के अंदर हो या बाहर, ये आपको बेचैन करने के लिए काफी है। इन दिनों वैसे तो शायद ही किसी का घर से बाहर निकलने का मन करता है, लेकिन पूरे दिन घर के अंदर रहना भी संभव नहीं है क्योंकि कई कामों से आपको बाहर तो जाना ही पड़ सकता हैं। 
 
नौतपा में घर से बाहर जाने से पहले आपको कुछ जरूरी सावधानियां अवश्य बरतनी चाहिए, उन्हीं के बारे में आइए जानते हैं-
 
1. नौतपा के दिनों में किसी भी स्थिति में बगैर कुछ खाए घर से न निकलें।
 
2. खुले शरीर बाहर न निकलें, टोपी पहने, कानों को ढंककर रखें और आंखों पर धूप का चश्मा जरूर लगाएं।
 
3. एसी से निकलते ही एकदम तेज धूप या गर्मी में न जाएं।
 
4. ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। जिससे पसीना आकर शरीर का तापमान नियमित निर्धारित हो सके तथा शरीर में जल की कमी न हो।
 
5. प्रतिदिन प्याज खाएं और जेब में एक छोटा प्याज अवश्य रखें।
 
6. अधिक गर्मी में मौसमी फल, फलों का रस, दही, मठ्ठा, जीरा छाछ, जलजीरा, लस्सी, आम का पना पिएं या आम की चटनी खाएं।
 
7. हल्का व शीघ्र पचने वाला भोजन करें।
 
8. नरम, मुलायम, सूती कपड़े पहनें जिससे हवा और कपड़े शरीर के पसीने को सोखते रहे।
 
9. तली हुई या मसालेदार चीजों से दूर रहें, यह आपका पेट खराब कर सकती हैं।
 
10. इन सबके अलावा समय-समय पर आवश्यकतानुसार ग्लूकोज का सेवन करते रहे और अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल अनावश्यक न करें।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नौतपा में कैसा हो आपका खानपान