ओवेरियन सिस्ट का पक्का इलाज बस 1 दवा , जानिए और भी फायदे

Webdunia
महिलाओं में गर्भाशय के ऊपर एक कठोर परत का चढ़ना ओवेरियन सिस्ट कहलाता है, जो आजकल कई महिलाओं में आम समस्या बन गई है। हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा इलाज जो न केवल ओवेरियन सिस्ट को गलाने में मदद करेगा बल्कि किडनी सिस्ट के अलावा कई तरह की बीमारियों में बेहद फायदेमंद होगा। पहले जानिए कि‍ कौन सी है यह दवा, फिर जानिए इसके अन्य फायदे - 

इस दवा को बनाने के लिए आपको चाहिए - ताजे, हरे गेहूं के जवारे। इन्हें पीसकर रस निकालें और इन्हें बर्फ के सांचे में डालकर फ्रीजर में रख दें। हर दिन 1 बर्फ निकालकर आपको 1 गिलास पानी में डालना है और पिघलते ही इसे पीना है। कम से कम 72 दिन तक सुबह खाली पेट इसका सेवन करना बेहद फायदेमंद साबित होगा। जानिए इसके फायदे -

1 गेहूं के जवारों से बनाया गया यह पेय गर्भाशय सिस्ट के साथ ही किडनी सिस्ट को भी समाप्त कर अन्य बीमारियों की संभावना को खत्म करने में मददगार है।

 
2 विटामिन, मिनरल्स, अमीनो अम्ल से भरपूर यह ड्रिंक शरीर के विभि‍न्न अंगों को स्वस्थ बनाए रखता है और उनका कार्यान्वयन भी बेहतर होता है। माइग्रेन जैसी समस्याओं में यह कारगर उपाय है।

इसमें मौजूद विटामिन बी17 कैंसर की कोशि‍काओं को समाप्त करने में बेहद मददगार साबित होता है और कैंसर की संभावना को खत्म करता है। साथ ही रक्त को शुद्ध कर अन्य बीमारियों से बचाव में सहायक है।


4 प्रतिदिन इस ड्रिंक को पीने से आपका लिवर स्वस्थ रहता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि‍ होती है। यह शरीर से अवांछित तत्वों को भी बाहर निकालने में मददगार है।
 

5 तनाव को कम करने के साथ ही वसा पर नियंत्रण कर यह आपका वजन कम करने में मददगार है। इसेक अलावा शुगर के मरीजों के लिए भी यह रामबाण औषधि‍ का काम करता है।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

रात में Wi Fi राउटर बंद करने से क्या होता है? क्या हेल्थ पर पड़ता है कोई असर?

चाणक्य की इन बातों से जानें जीने की कला, अगर सीख ली तो कदमों में होगी दुनिया

क्या महिलाओं को भी होता है स्वप्नदोष, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?

1 मिनट से लेकर 1 घंटे तक चलने के हैरान कर देने वाले फायदे, जानिए हर मिनट के साथ आपके शरीर में क्या बदलता है?

ऑपरेशन सिंदूर की कर्नल सोफिया कुरैशी का रानी लक्ष्मीबाई से क्या है कनेक्शन

सभी देखें

नवीनतम

सोते समय म्यूजिक सुनना हो सकता है बेहद खतरनाक, जानिए इससे होने वाले 7 बड़े नुकसान

चाय कॉफी नहीं, रिफ्रेशिंग फील करने के लिए रोज सुबह करें ये 8 काम

क्या आपको भी चीजें याद नहीं रहतीं? हो सकता है ब्रेन फॉग, जानिए इलाज

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को हुआ लिवर ट्यूमर, जानिए कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

नहीं कराना चाहते हैं हेअर ट्रांसप्लांट तो लेजर थेरेपी और पीआरपी भी हैं विकल्प, जानिए प्रक्रिया, खर्च और जरूरी सावधानियां