Hanuman Chalisa

सर्दियों में उन दिनों की तकलीफ, जानें 5 उपाय

Webdunia
सर्दी के दिनों में मासिक धर्म अधि‍क तकलीफदेह हो सकता है। इन दिनों में ठंड के कारण सूजन और पहले से अधि‍क दर्द व ऐंठन की समस्या होना स्वभाविक है। इन समस्याओं से बचने के लिए कुछ विशेष उपाय आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे। जानिए कौन से हैं वे उपाय - 


 
1 सर्दी के दिनों में ठंड के कारण पेट में दर्द की समस्या अधि‍क होती है और कभी-कभी स्त्राव भी ठीक से नहीं होता। इसके लिए सबसे अच्छा उपाय है, मासिक धर्म की शुरुआत के समय ही गर्म पानी पीना या फिर अन्य गर्म पेय पदार्थ का सेवन। इससे दर्द में तुरंत आराम होगा और स्त्राव भी ठीक होगा।

2 इन दिनों में ठंड के कारण चेहरे और शरीर के बाकी अंगों में सूजन आने जैसी समस्या भी होती है। इसके लिए शरीर को गर्म बनाए रखना जरूरी है। नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल और ठंडी चीजों से बचना फायदेमंद होगा। 


पेट पर गर्म पानी की थैली या बॉटल रखकर सिकाई करने से दर्द तुरंत कम हो सकता है। अदरक वाली चाय का सेवन फायदेमंद होगा साथ ही दिन में दो से तीन बार ग्रीन टी पीना भी काफी लाभ देगा। इससे प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी और शरीर में नमी व तरलता भी बनी रहेगी।

4 इन दिनों में कई बार चिड़चिड़ाहट के साथ खाने-पीने से भी अरुचि हो सकती है, लेकिन इस समय खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। खाली पेट बिल्कुल न रहें, इससे पेट में गैस बनेगी जो अधि‍क तकलीफदेह हो सकती है।


5 पेट में गैस पैदा करने वाली चीजों से दूर रहें और हल्का व पौष्ट‍िक भोजन लें। जितना हो सके अधि‍क पानी पिएं ताकि शरीर के हानिकारक तत्व बाहर निकल सकें। हल्का फुल्का व्यायाम कर सकती हैं। इसके अलावा आरोमा थैरेपी आपकी चिड़चिड़ाहट कम होकर मूड ठीक रहेगा।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

अगला लेख