किचन में रखी यह 5 चीजें, जहर तो नहीं ..!

Webdunia
रसोई घर कई चीजों व खाद्य पदार्थों से भरा एक भंडार है। यहां उपलब्ध कुछ चीजों का इस्तेमाल प्रतिदिन, तो कुछ का इस्तेमाल कभी-कभार करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हीं चीजों के जरिए आपके किचन में पैर पसारता है जहर ...जी हां यकीन नहीं होता तो अभी पढ़ें - 

 
 
जानिए ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जो आपकी रसोई में हमेशा उपलब्ध होती हैं, लेकिन यह चीजें आपको बुरी तरह बीमार कर सकती हैं। जानिए कौन सी हैं वे खतरनाक चीजें -

1 आलू - घर में बाकी सब्जियों के साथ-साथ आलू हमेशा रखे होते हैं, लेकिन इन आलुओं के बीच कुछ ऐसे होते हैं, जो हल्का हरापन लिए होते हैं, और कुछ समय बाद इनमें से अंकुर निकलने लगते हैं। यह आलू आपकी सेहत को बुरी तरह बिगाड़ सकते हैं।




दरअसल इनके छिलकों में ग्लाइकोएल्कोलॉइड्स नामक तत्व पाया जाता है, जिसके कारण इनका अंकुरण होता है। यह तत्व आपको अतिसार से लेकर कोमा जैसी गंभीर बीमारी का मरीज बना सकता है। इतना ही नहीं यह मौत के लिए भी जिम्मेदार हो सकता है।

2 बादाम - वैसे तो बादाम दिमागी सेहत और त्वचा के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन यदि घर में रखे बादाम के स्वाद में जरा भी कड़वापन है, तो यह आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।




दरअसल बादाम का स्वाद कड़वा होने का प्रमुख कारण उसमें हाइड्रोजन साइनाइड की उपस्थि‍ति है। हाइड्रोजन साइनाइड आपकी सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है।

3 जायफल - रसोई घर में कभी स्वाद के लिए तो कभी दवा के तौर पर जायफल को रखा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि जायफल का सेवन आपके लिए तनाव का कारण बन सकता है।




इतना ही नहीं इसका अत्यधि‍क सेवन हार्ट अटैक का कारण भी बन सकता है। कुछ शोधों में यह बात भी सामने आई है कि यह आपको मनोरोगी भी बना सकता है।

4 कच्चा या असली शहद - सीधे मधुमक्खी के छत्ते से निकाला गया शहद आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसका प्रमुख कारण है कि यह पाश्चुरीकृत नहीं होता और इसमें मौजूद सूक्ष्म जीव व उनके कण आपके लिए हानिकारक साबित होते हैं।




इसका सेवन आपको चक्कर आना, उल्टी आना, अत्यधि‍क पसीना आना, मतली होना जैसी कई स्वास्थ्य समस्याएं दे सकता है।

5 फलों के बीज - फल खाते समय अगर आप गलती से उनके बीज भी खा जाते हैं, तो यह आपके शरीर में जाकर कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है।




सेब, पीच के अलावा और भी फल हैं, जिनके बीज आपके लिए बहुत घातक हो सकते हैं। इसमें हाइड्रोजन साइनाइड की अत्यधि‍क मात्रा होती है, जो जहरीला प्रभाव डालती है।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय बुकर प्राइज क्या है? कब शुरू हुआ और किसे मिलता है? जानिए कौन रहे अब तक के प्रमुख विजेता

स्किन से लेकर डाइबिटीज और बॉडी डिटॉक्स तक, एक कटोरी लीची में छुपे ये 10 न्यूट्रिएंट्स हैं फायदेमंद

ये हैं 'त' अक्षर से आपके बेटे के लिए आकर्षक नाम, अर्थ भी हैं खास

अष्टांग योग: आंतरिक शांति और समग्र स्वास्थ्य की कुंजी, जानिए महत्व

पर्यावरणीय नैतिकता और आपदा पर आधारित लघु कथा : अंतिम बीज

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय सेना पर निबंध: शौर्य, पराक्रम और राष्ट्र सेवा की बेजोड़ मिसाल, जानिए भारतीय सेना की वीरता की महागाथा

ब्लड प्रेशर को नैचुरली कंट्रोल में रखने वाले ये 10 सुपरफूड्स बदल सकते हैं आपका हेल्थ गेम, जानिए कैसे

क्या चीन के इस बांध ने बदल दी धरती की रफ्तार? क्या है नासा के वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला दावा

सिर्फ एक सिप भी बढ़ा सकता है अल्जाइमर का खतरा, जानिए ये 3 ड्रिंक्स कैसे बनते हैं ब्रेन के लिए स्लो पॉइजन

अगला लेख