Postpartum Depression: क्या होता है पोस्टपार्टम डिप्रेशन, क्या हैं लक्षण, कैसे होगा इलाज?

Webdunia
महिलाओं में होने वाला पोस्टपार्टम डिप्रेशन
What is postpartum depression in women?
 
पोस्टपार्टम डिप्रेशन महिलाओं में होने वाला एक तरह का डिप्रेशन है। आइए जानते हैं क्या होता है पोस्टपार्टम डिप्रेशन, क्या लक्षण और कैसे करें इलाज। जब मां अपने बच्चे को जन्म देती है तो सभी उसकी शारीरिक हेल्थ का ख्याल रखने के लिए कहते हैं, लेकिन कोई भी उसकी मानसिक हेल्थ की तरफ ध्यान नहीं देता।
 
दरअसल, डिलिवरी के बाद महिला के शरीर में हुए बदलाव उसके मन को बुरी तरह प्रभावित कर सकते हैं। यह इतना ज्यादा हो सकता है कि उसे आत्महत्या तक के ख्याल आने लगते हैं। इसी को पोस्टपार्टम डिप्रेशन कहा जाता है।
 
बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं में जो अवसाद यानी डिप्रेशन संबंधी समस्या होती है, उसे पोस्टपार्टम डिप्रेशन कहते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान किसी महिला के शरीर में जितने बदलाव होते हैं, उतने ही बदलाव बच्चे के जन्म के बाद भी होते हैं। इस कारण हॉर्मोनल स्तर ऊपर नीचे होता है। इस दौरान माताओं को मानसिक और भावनात्मक समस्याओं से जूझना पड़ता है। ऐसे में महिलाओं में मूड और व्यवहार में बदलाव हो सकता है। मूड स्विंग्स हो सकता है। मन उदास रहना, किसी से बात करने का मन ना नहीं होना और चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है। यहां तक कि कुछ महिलाओं का रोने का मन करता है।
 
किसे हो सकता है?
आपको बता दें कि यह हर महिला को नहीं होता, लेकिन करीब 70 प्रतिशत महिलाएं इस समस्या का सामना करती हैं। सबसे चिंताजनक बात तो यह है कि यह लक्षण करीब दो महीने तक रह सकते हैं। वक्त के साथ यह ठीक भी हो जाता है। लेकिन कई बार डॉक्टर को दिखाना जरूरी हो जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

रोने के बाद क्या सच में आंखें हो जाती हैं स्वस्थ? जानिए इसके पीछे का साइंटिफिक सच

टॉप 7 फूड्स जो मसल्स रिकवरी को तेजी से सपोर्ट करते हैं, जानिए जिमिंग के बाद क्या खाना है सबसे फायदेमंद

दही खाते समय लोग करते हैं ये 8 बड़ी गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

शिव के विषपान प्रसंग पर हिन्दी कविता : नीलकंठ

सभी देखें

नवीनतम

कितनी दौलत की मालकिन हैं 'क्‍योंकि सास भी कभी बहू थी' की तुलसी विरानी...जानें स्‍मृति ईरानी के पास कितनी ज्‍वेलरी और प्रॉपर्टीज है

श्रावण मास: धार्मिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक परिप्रेक्ष्य में एक सूक्ष्म विश्लेषण

कौन हैं भारत के सबसे अमीर मुस्लिम? भारत के सबसे बड़े दानवीर का खिताब भी है इनके नाम

नागपंचमी स्पेशल प्रसाद: जानें 6 विशेष भोग व पकवान

कारगिल की जंग में भारत के साथ थे कौन से देश और किसने दिया था दुश्मन पाकिस्तान का साथ, जानिए इतिहास

अगला लेख