Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कच्चा पपीता किस काम आता है, जरूर जानिए

हमें फॉलो करें कच्चा पपीता किस काम आता है, जरूर जानिए
raw papaya
 

raw papaya benefit : पका हुआ पपीता हो हममें से अधिकतर लोग खाते ही होंगे, जो कि सेहत और ब्यूटी के लिहाज से काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन कच्चा पपीता भी कुछ कम नहीं है। जी हां, आपको बता दें कि कच्चा पपीता भी हमें सेहत से जुड़े कई फायदे देता है जिन्हें जानकर आप हैरान हुए बिना नहीं रह पाएंगे। 
 
आइए जानते हैं यहां 10 लाभदायी फायदे-kachcha papita 
 
1 कच्चा पपीता में विटामिन ई, सी और ए के साथ ही एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइटोन्यूट्रिएंट्स और इसमें मौजूद अन्य पोषक तत्व, कैंसर से जहां बचाव करता है वहीं आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा करता हैं।
 
2 कच्चा पपीता गठिया और जोड़ों की समस्याओं में लाभदायक होता है। इसे ग्रीन टी के साथ उबालकर बनाई गई चाय का सेवन गठिया को ठीक करने में मदद करता है।
 
3 जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान अधिक पेट दर्द महसूस होता है, उन्हें कच्चा पपीता खाना चाहिए, क्योंकि यह शरीर में पीजीई के लेवल को बढ़ा देता है, जिससे कि हर महीने आने वाले पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कम दर्द होता है। 
 
4 पीलिया हो या फिर लिवर संबंधी अन्य कोई समस्या, कच्चे पपीते का सेवन आपको गजब का फायदा पहुंचाता है।   
 
5 इसका एक बेहतरीन फायदा ये भी है कि यह यूरिन इंफेक्शन से बचाव और उसे ठीक करने में बेहद फायदेमंद है। इसका नियमित इस्तेमाल आपको कभी ये समस्या नहीं होने देगा।
 
6 डायबिटीज के लिए भी कच्चे पपीते के फायदे कुछ कम नहीं हैं। यह खून में शुगर की मात्रा को कंट्रोल करने में मदद करता है और आपकी डायबिटीज कंट्रोल में रहती है। कच्चा पपीता का जूस शरीर में इन्सुलिन की मात्रा को सही बनाए रखने में मदद करता है। 
 
7 कच्चा पपीता आपका वजन कम (weight loss) करने में बेहद मददगार साबित हो सकता है। जी हां, इसका नियमित सेवन तेजी से फैट बर्न करने में सहायक है जिससे आपका वजन जल्दी कम होता है।
 
8. छोटे शिशु की माताएं यदि कच्चे पपीते का सेवन करती हैं तो यह दूध बढ़ाने में मदद करता है। 
 
9. सर्दी-जुखाम की समस्या में भी कच्चा पपीता का सेवन बहुत लाभदायी होता है। 
 
10. पके पपीते की तरह ही कच्चा पपीता भी पेट के रोगों में बेहद फायदेमंद है। ये गैस, पेटदर्द और पाचन की समस्याओं में फायदेमंद है। और बेहतर पाचन तंत्र के लिए भी उपयोगी है। इसे खाने से पेट दर्द और गैस जैसी समस्याएं छूमंतर हो जाती है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्‍या आपको नहीं लगता मृत्‍यु ने अपना पैटर्न बदल लिया, आने से पहले अब उसकी आहट भी नहीं आती?